Mahasamund News: बागबाहरा। नगर में दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर के विशाल खेल मैदान में वैदिक रीति-रिवाज के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन के साथ ही महायज्ञ के आयोजन का विधिवत शंखनाद हो गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यक्रम विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य अतिथि तथा गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी विश्वनाथ अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में प्रभात उपाध्याय, सी.पी. साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अलका नरेश चन्द्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, शिशु मंदिर संस्थान के सचिव राहुल अग्रवाल, पूर्व सचिव जोगिंदर सिंह, व्यापारी संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं पवन सराफ उपस्थित रहे। पं. नरेंद्र दुबे एवं सी.आर. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न कराया। इसके बाद अतिथियों ने ध्वज पूजन कर 30 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ की प्रतिष्ठा की।
यज्ञ में सभी की सहभागिता जरूरी : सिन्हा
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में गायत्री परिवार के विचारों एवं सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि परम पूज्य आचार्य श्रीराम शर्मा ने विचार क्रांति अभियान के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 108 कुंडीय महायज्ञ किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि हम सभी का आयोजन है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए।
पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, उषा पटेल एवं अलका नरेश चन्द्राकर ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गायत्री परिवार के इस आयोजन से समाज और परिवारों को सकारात्मक दिशा मिलेगी। इससे पहले युग पुरोहित प्रभात उपाध्याय ने महायज्ञ के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और नागरिक हुए शामिल
कार्यक्रम में हरीश पांडे, संतोष अग्रवाल, राजकुमार जैन, मदन देवांगन, पवन सराफ, राहुल अग्रवाल, प्रभुदयाल अग्रवाल, दानवीर शर्मा, जनक साहू, रूपेश साहू, नागेश कौशिक, पोखराज साहू, संजय मालवे, एन.आर. चंद्राकर, आर.के. अग्रवाल, लक्ष्मण साहू, लक्ष्मण बजाज, रवि चंद्राकर, मोती पुजारा, भैयालाल चंद्राकर एवं दिलीप कुमार सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं गायत्री परिवार के उपजोन प्रभारी एम.एल. साहू, पं. बसंत दुबे, यामिनी साहू, नरेंद्र कुमार नायक, दुखन लाल साहू, शांतिलाल साहू, भुलऊ राम साहू, सालिक राम साहू, महेंद्र ठाकुर, राम कुमार देवांगन, भागवत दीवान, देवानंद वेदव्यास, परमानंद यादव, हरिशंकर सिन्हा, रामूलाल साहू, सोहनलाल, नारायण पटेल, अंशु कुमार दिवाकर, सीताराम पटेल, नीरा दीवान, शशि प्रभा साहू, लीला साहू, किरण भाले, लक्ष्मी नेगी, मंदाकनी चंद्राकर, खुशबू दुबे, कौशल्या चंद्राकर, केशव चंद्राकर, रामसिंह साहू, राजकिशोर, अशोक विश्वकर्मा, वासुदेव भाले, अक्षय साहू, तुकाराम साहू एवं अशोक चंद्राकर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ता और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यामिनी साहू एवं नारायण पटेल ने किया।






