Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Land Fraud: जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी का आरोप, पंडरी थाने में FIR दर्ज Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला Crime News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत 4 पर FIR Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Land Fraud: जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी का आरोप, पंडरी थाने में FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Bagbahara Bear News: रिहायशी इलाके में घुसा भालू,…
Bear spotted roaming in a residential area (Image Source: Keertiman Media)
Bear spotted roaming in a residential area (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Bagbahara Bear News: रिहायशी इलाके में घुसा भालू, वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

Bagbahara Bear News: शहर में गुरुवार सुबह लालपुर से लेकर कर्रापारा, केनरा बैंक चौक और गायत्री मंदिर गली तक भालू दिखाई देने से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ के पीछा करने से भालू लगातार रास्ता बदलता रहा और अंततः पुराने राइस मिल के फड़ में जा घुसा।

म
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 04:15 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bagbahara Bear News:  शहर में गुरुवार सुबह भालू के प्रवेश से लोगों में हड़कंप मच गया। लालपुर से शुरू हुआ भालू की मौजूदगी का घटनाक्रम बड़ी पानी टंकी, कर्रापारा और केनरा बैंक चौक होते हुए गायत्री मंदिर गली तक पहुंचा। इस दौरान लोगों की भीड़ भालू के पीछे दौड़ती रही, जिससे वह लगातार अपना रास्ता बदलता रहा। बाद में भालू बंद पड़े पुराने राइस मिल के फड़ में जा घुसा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

मकान की छत से दीवार पार कर झाड़ियों में घुसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केनरा बैंक चौक के पास भालू एक मकान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद वह दीवार पार कर दूसरी गली में पहुंचा। वहां से आगे बढ़ते हुए सिख समाज धर्मशाला के बाजू स्थित झाड़ियों से भरे खाली प्लाट में जा घुसा। कुछ देर रुकने के बाद वह फिर आगे बढ़ गया।

लालपुर से कर्रापारा होते हुए केनरा बैंक चौक पहुंचा भालू

शहर में सबसे पहले लालपुर में भालू दिखाई देने की जानकारी सामने आई। इसके बाद वह बड़ी पानी टंकी के पास से होते हुए कर्रापारा की गली में पहुंचा और फिर केनरा बैंक चौक की ओर बढ़ा। इस दौरान मोहल्लेवासी उसे भगाने के लिए पीछे दौड़ते रहे। लोगों की भीड़ के कारण भालू एक गली से दूसरी गली की ओर भागता रहा। कई लोग उत्सुकतावश घरों की छतों पर चढ़कर उसे देखते रहे।

पुराने राइस मिल के फड़ में पहुंचा भालू

भालू गायत्री मंदिर गली की ओर पहुंचा और दौड़ते हुए गिरीश पटेल के घर के सामने स्थित बंद पड़े पुराने राइस मिल के फड़ में दीवार फांदकर घुस गया। समाचार लिखे जाने तक उसके इसी फड़ में मौजूद होने की जानकारी थी। वन विभाग की टीम उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।

रेंजर नवीन वर्मा टीम के साथ मौके पर तैनात

रेंजर नवीन वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। वन विभाग के कर्मचारी लोगों को भालू से दूर रखने और आसपास भीड़ एकत्रित होने से रोकने का प्रयास करते रहे। भालू की मौजूदगी वाले क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही थी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भालू या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पीछे न दौड़ें और न ही उसे घेरने या भगाने का प्रयास करें। वन्यजीव से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। भीड़ और शोर से घबराकर वन्यजीव आक्रामक हो सकता है, जिससे लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें