Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक
W 𝕏 f
होम महासमुंद Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घ…
Bear enters municipal council premises  (Image Source: Keertiman Media)
Bear enters municipal council premises (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद Featured

Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप

Bear Entered Municipality: बागबाहरा में मंगलवार सुबह नगर पालिका भवन और गार्डन परिसर में भालू पहुंचने से हड़कंप मच गया। सुबह 5 बजे कर्मचारी ने भालू को देखा, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। करीब 11.45 बजे भालू दीवार से उतरकर धान के खेत में पहुंचा, जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। वन विभाग की निगरानी में भालू गणपति पेट्रोल पंप के पीछे से खेतों की ओर निकल गया। शहर में बढ़ती भालुओं की आवाजाही को देखते हुए मॉर्निंग वॉक करने वालों समेत लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 02:07 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: स्वयं रिपोर्ट
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bear Entered Municipality: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं की बढ़ती आमद के बीच मंगलवार को नगर पालिका भवन और गार्डन परिसर में भालू पहुंचने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे नगर पालिका कर्मचारी ने सबसे पहले भालू को देखा और तत्काल अधिकारी को इसकी जानकारी दी। आसपास तलाश करने पर भालू नजर नहीं आया, जिसके बाद कर्मचारी अपने रोजमर्रा के काम में लग गए। कार्यालय में कर्मचारियों और लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई। कुछ देर बाद नगर पालिका भवन के बाजू में गाड़ियां खड़ी करने के लिए बनाए गए टीन शेड के पास कर्मचारी पहुंचे। इसी दौरान नगर पालिका और गार्डन के बीच की दीवार के पास भालू दिखाई दिया। अचानक सामने भालू को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। नगर पालिका परिसर में भालू की मौजूदगी ने लोगों को सतर्क कर दिया।

सुबह से कैंपस में था या घूमकर लौटा, सवाल बरकरार

भालू सुबह करीब 5 बजे पहली बार दिखाई दिया था। इसके बाद नजर नहीं आने और फिर दोबारा उसी परिसर में दिखाई देने से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि भालू सुबह से ही नगर पालिका परिसर में मौजूद था या आसपास घूमने के बाद वापस लौटा। इस दौरान कार्यालय में कर्मचारियों और लोगों की आवाजाही जारी रही। भालू की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। भालू नगर पालिका और गार्डन के बीच की दीवार के ऊपर झाड़ियों की छांव में काफी देर तक बैठा रहा। वन विभाग की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही।
गार्डन में टहलता दिखा भालू

11.45 बजे दीवार से उतरा, गार्डन में टहलते हुए खेत की ओर बढ़ा

करीब 11.45 बजे भालू दीवार से नीचे उतरा। इसके बाद गार्डन में टहलते हुए गर्दन घुमाकर आसपास का जायजा लिया और मानो रास्ता तलाशते हुए दीवार पार कर बृजेश गुप्ता के बाजू स्थित खेत की ओर बढ़ गया। उस समय खेत में मजदूर धान का काम कर रहे थे। अचानक भालू को देखकर मजदूर घबरा गए और खेत से निकलकर सड़क की ओर भाग खड़े हुए। भालू भी वहां से बाहर निकलने का रास्ता तलाशता रहा। वन विभाग की टीम ने मौके पर स्थिति संभाली और लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।

गार्डन के दीवाल पर चढ़ा भालू
गणपति पेट्रोल पंप के पीछे से खेतों की ओर निकला

वन विभाग की निगरानी में भालू गणपति पेट्रोल पंप के पीछे से होते हुए आगे खेतों की ओर निकल गया। पूरी कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को संभाले रखा। राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मॉर्निंग वॉक वालों को किया सावधान, हर कुछ दिनों में दे रहा मौजूदगी का अहसास

नगर पालिका भवन परिसर में भालू की आज की आमद ने सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को भी सावधान कर दिया है। भालू पिछले कुछ दिनों से अंतराल के बाद अलग-अलग स्थानों पर अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहा है। बागबाहरा शहर चारों तरफ पहाड़ी और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में आबादी वाले इलाकों की ओर भालुओं की आवाजाही बढ़ती नजर आ रही है। शहर के बीच भालू के पहुंचने की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही हैं। खासकर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों में अब सतर्कता बढ़ गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हमले की घटनाएं भी बढ़ा रहीं चिंता

शहर के आसपास ग्रामीण और वन क्षेत्रों में भालुओं के हमले की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसे में आबादी के बीच भालुओं की बढ़ती आवाजाही से लोगों में डर का माहौल बन रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक शहर के भीतर भालुओं की मौजूदगी के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। नगर पालिका परिसर की घटना में भी वन विभाग की टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही और भालू को आबादी वाले क्षेत्र से आगे निकाल दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें