Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bagbahara Bear Attack: बागबाहरा में दिनदहाड़े भालू ने मजदूर को नोंचा, 55 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल Accident at Trikunda Reservoir: बिना सुरक्षा बांध में उतारने का आरोप, बुजुर्ग की डूबने से मौत DRI Raid: प्लास्टिक पाइप की आड़ में गांजा तस्करी, ट्रक से मिलीं 250 बोरी गांजा Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Bagbahara Bear Attack: बागबाहरा में दिनदहाड़े भालू ने मजदूर को नोंचा, 55 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल Accident at Trikunda Reservoir: बिना सुरक्षा बांध में उतारने का आरोप, बुजुर्ग की डूबने से मौत DRI Raid: प्लास्टिक पाइप की आड़ में गांजा तस्करी, ट्रक से मिलीं 250 बोरी गांजा Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस Bastar Leopard Cubs: जंगलों में मादा तेंदुआ अपने दोनों नवजात बच्चों को संग ले गई Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद Bagbahara Bear Attack: बागबाहरा में दिनदहाड़े भाल…
Bear attack on a farm worker in Bagbahara
Bear attack on a farm worker in Bagbahara
🔴 BREAKING महासमुंद

Bagbahara Bear Attack: बागबाहरा में दिनदहाड़े भालू ने मजदूर को नोंचा, 55 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल

Bagbahara Bear Attack में खेत में आराम कर रहे 55 वर्षीय मजदूर पर भालू ने हमला कर दिया। तीन भालुओं की मौजूदगी से इलाके में दहशत है।

कीर्तिमान डेस्क | लक्ष्मी साहू
26 Aug 2026, 07:26 PM
बागबाहरा
Bagbahara Bear Attack: बागबाहरा में शहरी सीमा से लगे खेत में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे भालू के हमले से हड़कंप मच गया। खेत में मजदूरी करने गए 55 वर्षीय ईश्वर यादव, पिता किरिधर, पर आराम करने के दौरान अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में उनके बाईं कनपटी से नीचे तक नाखूनों के गंभीर घाव आए हैं। बागबाहरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बागबाहरा के शहरी सीमा क्षेत्र में भालू के हमले की यह पहली घटना है। वहीं, घटनास्थल पर एक साथ तीन भालुओं की मौजूदगी की बात सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

                                                        दिनदहाड़े भालू ने मजदूर को नोंचा
खाना खाने के बाद खेत में कर रहे थे आराम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईश्वर यादव वार्ड क्रमांक 7 के निवासी हैं और अपने ससुराल में रहकर खेतों में मजदूरी करते हैं। बुधवार को वे मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ शराब भट्टी के आगे स्थित खेत में मजदूरी करने पहुंचे थे। दोपहर में खाना खाने के बाद ईश्वर खेत में ही आराम करने के लिए लेट गए। इसी दौरान उन्हें हल्की नींद आ गई। कुछ देर बाद पास से खुसपुसाहट और आवाज सुनाई दी। नींद में उन्हें लगा कि खेत में कोई गाय या दूसरा जानवर आ गया है।

भगाने की कोशिश की तो भालू ने किया हमला

ईश्वर यादव ने जानवर समझकर उसे भगाने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक सामने आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर तीन भालू मौजूद थे। इनमें से एक भालू ने ईश्वर यादव को निशाना बनाया।
हमला होते ही खेत में मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तत्काल मोहल्ले में फोन कर मदद मांगी और घायल ईश्वर को खेत से सड़क तक लेकर आए। इसके बाद मोटरसाइकिल से उन्हें बागबाहरा अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद रेफर

बागबाहरा अस्पताल में डॉक्टरों ने ईश्वर यादव का प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेंजर नवीन वर्मा और डिप्टी रेंजर भुनेश्वर तिवारी अस्पताल पहुंचे। वन विभाग की ओर से घायल मजदूर को तत्काल 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

तीन भालुओं की मौजूदगी से इलाके में दहशत

दिनदहाड़े शहरी सीमा से लगे खेत में तीन भालुओं के दिखाई देने और एक मजदूर पर हमला होने से आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। खासकर खेतों में काम करने वाले मजदूर और आसपास रहने वाले लोग डरे हुए हैं। शहरी सीमा क्षेत्र में भालू के हमले की पहली घटना बताए जाने के कारण वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच को लेकर भी चिंता बढ़ी है।
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें