Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › बागबाहरा में लोमड़ी का आतंक : बच्ची समेत 3 लोगों …
लोमड़ी के हमले से घायल बच्ची, ग्रामीणों में दहशत
लोमड़ी के हमले से घायल बच्ची, ग्रामीणों में दहशत
महासमुंद

बागबाहरा में लोमड़ी का आतंक : बच्ची समेत 3 लोगों पर हमला, गांव में दहशत

बागबाहरा के ग्राम सुनसुनिया में शनिवार शाम लोमड़ी ने एक ही दिन में तीन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में पांच वर्षीय बच्ची खुशी नायक समेत दो बुजुर्ग शामिल हैं। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 09:45 PM · अपडेट: 09 Oct 2026, 06:58 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नगर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सुनसुनिया में शनिवार शाम करीब चार बजे लोमड़ी के हमले से तीन लोग घायल हो गए। इनमें पांच वर्षीय बच्ची खुशी नायक भी शामिल है। घटना के बाद गांववालों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जगदीश ध्रुव खेत के कुंदरा से गाय देखने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ में काट लिया। वहीं 70 वर्षीय शिव वर्मा पर भी लोमड़ी ने हमला किया। लोमड़ी के दांत उनके घुटने के नीचे गड़ गए, जिससे वे घायल हो गए। 

इलाज जारी

इसी दौरान अपने घर के पास मौजूद पांच वर्षीय खुशी नायक पर भी लोमड़ी ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची के नाक के पास चोट आई और लोमड़ी ने उसे काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद खुशी नायक को बागबाहरा अस्पताल से महासमुंद रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, बाकी दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार लोमड़ी काफी आक्रामक हो गई है और लोगों पर हमला कर रही है। एक ही दिन में तीन लोगों के घायल होने से गांव में दहशत और भय का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों में लोमड़ी के हमले को लेकर अब भी भय का माहौल बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें