Advocate Association: स्थानीय अधिवक्ताओं की एकजुटता को मजबूत करने और उनके सम्मान, सुविधाओं एवं हितों के संरक्षण के उद्देश्य से बागबाहरा में तहसील अधिवक्ता संघ का गठन किया गया। इस संबंध में स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से संघ के गठन का प्रस्ताव पारित किया और नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया।
शैलेन्द्र तिवारी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
गठित तहसील अधिवक्ता संघ में मंजू किरण कालिया को संरक्षक और शैलेन्द्र तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं एकेश्वर साहू एवं धर्मेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा गिरिजा साहू को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नरहरी साहू सचिव, रवि थापा सह सचिव और ए.के. जिलानी कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का भी मनोनयन
संघ की अन्य जिम्मेदारियों के तहत सत्य नारायण टांडी को क्रीड़ा सचिव, यास्मीन खान को सांस्कृतिक सचिव और देवेश साहू को ग्रन्थालय सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि निषाद, रिखिराम साहू, शमीम कुरैशी, वेद प्रकाश राजपूत और भैया राम चंद्राकर को शामिल किया गया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने जताया आभार
बैठक में सुनील कुमार शुक्ला, विजय कुमार यादव, उमेश सिन्हा, रोशन लाल साहू, सोमनाथ साहू, आबिद खान, मोहम्मद शमशाद खान, दुर्योधन खड़िया, अमीय राजपूत और अर्पित साहू सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संघ के गठन में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। नवनिर्मित संघ से स्थानीय अधिवक्ताओं की एकजुटता को मजबूती मिलने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को सामूहिक रूप से उठाने की उम्मीद जताई गई।











