Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहन…
Pickup and bike collide, four dead (Image Source: social media)
Pickup and bike collide, four dead (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत

Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र में कोद-बिडवाल मार्ग पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार चचेरे भाई-बहनों की मौत हो गई। चारों शंकरपुरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आयोजित रात्रि जागरण में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 09:35 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: जिले के कानवन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। कोद-बिडवाल मार्ग पर बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास एक पिकअप वाहन और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार चचेरे भाई-बहनों की जान चली गई। मृतकों की पहचान पांदा गांव निवासी शुभम (20), आनंदी (16), अक्षरा उर्फ भूरी (14) और सुहाना (12) के रूप में हुई है।

बहन के घर जागरण में जा रहे थे चारों 

मिली जानकारी के मुताबिक, चारों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव पांदा से निकल थे। वे कोटेश्वर के आगे शंकरपुरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर हो रहे रात्रि जागरण में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिलकेश्वर महादेव मंदिर के सामने उनकी बाइक की सामने से आ रहे पिकअप वाहन से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को तुरंत बदनावर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस 

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। कानवन थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें