Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ Cyber Crime: AI से फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 8 महीने में 12 मामले आए सामने Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ Cyber Crime: AI से फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 8 महीने में 12 मामले आए सामने Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश, पीड़िता के बयान पर आरोपी गिरफ्तार Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिज…
Case involving the death of a distressed student(Image Source: Social Media)
Case involving the death of a distressed student(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Suicide case: 3 लाख के कर्ज में डूबे इंटीरियर डिजाइनिंग छात्र ने की आत्महत्या, पिता को बुलाकर बताई थी परेशानी

Suicide case: इंदौर के तिलक नगर में 24 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्र हर्ष चौधरी की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, छात्र 3 लाख रुपये के कर्ज को लेकर परेशान था। मामले में कर्ज के स्रोत और कारणों की जांच जारी है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 07:14 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Suicide case: इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, महज 3 लाख रुपए के कर्ज से परेशान होकर इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे 24 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले छात्र ने अपने किसान पिता को इंदौर बुलाया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई। तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हर्ष चौधरी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। 
वह मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला था और इंदौर में किराए के मकान में अपने चचेरे भाई के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, हर्ष ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले हर्ष ने अपने चचेरे भाई से अपनी परेशानी साझा की थी। उसने कहा था कि सुबह उसके पिता आने वाले हैं और उन्हें बता दिया जाए कि उस पर कर्ज है और वह काफी परेशान चल रहा है। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। 

पिता के पहुंचने से पहले बिगड़ी छात्र की हालत

अगली सुबह जब हर्ष के पिता किराए के मकान पर पहुंचे और उसके कमरे में गए, तो वह बेसुध हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। 

3 लाख रुपए का कर्ज कैसे लिया, पुलिस कर रही जांच

हर्ष के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हर्ष ने 3 लाख रुपए का कर्ज किससे लिया था और इसके पीछे क्या कारण थे। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें