Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस क…
Traffic police vehicle inspection drive in Raigarh(Image Source: Social Media)
Traffic police vehicle inspection drive in Raigarh(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

Road Safety: रायगढ़ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 631 वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 4 लाख रुपए का चालान काटा गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज किया गया।

य
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 05:41 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Safety: रायगढ़ जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 631 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने करीब 4 लाख रुपए का चालान काटा। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहन के बीमा सहित जरूरी दस्तावेज नहीं रखने वाले चालकों को भी पकड़ा गया। शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 6 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क पर दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने 185 वाहन चालकों पर की कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने सबसे अधिक 185 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई का आंकड़ा इस प्रकार रहा।
तमनार – 101 वाहन चालक, धरमजयगढ़ – 74, छाल – 33, लैलूंगा – 31, भूपदेवपुर – 27, सिटी कोतवाली – 26, जूटमिल – 25, कापू – 23, खरसिया – 23, कोतरारोड़ – 22, घरघोड़ा – 20, पुसौर – 19, चक्रधरनगर – 14 और पूंजीपथरा – 8

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही वाहन के जरूरी दस्तावेज भी अपने पास रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से इस तरह का जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें