Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Road Safety: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 631 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा  जब्त Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Farmer News: खेतों में ही अंकुरित होने लगा कटा धा…
Unseasonal rain adds to farmers woes(Image Source: Keertiman Media)
Unseasonal rain adds to farmers woes(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Farmer News: खेतों में ही अंकुरित होने लगा कटा धान, बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Farmer News: आरंग में लगातार बेमौसम तूफानी बारिश से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, खेतों में कटाई के बाद बिछा धान भीगकर अंकुरित होने लगा, फसल की गुणवत्ता खराब होने से समर्थन मूल्य पर बिक्री को लेकर बढ़ी चिंता।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 05:20 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmer News: आरंग। मौसम की बेरुखी ने किसानों की मुश्किलें इस कदर बढ़ा दी हैं कि अब खेतों में खड़ी फसल ही नहीं, बल्कि कटाई के बाद खेतों में पड़ी धान की फसल भी सुरक्षित नहीं रह गई है। लगातार तीन बार हुई बेमौसम तूफानी बारिश से पहले ही भारी नुकसान झेल चुके किसानों के सामने अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बारिश के पानी में भीगकर खेतों में पड़ी कटी धान की फसल के दानों में अंकुर फूटने लगे हैं। जिस धान को किसान बड़ी उम्मीदों के साथ काटकर सुखाने में जुटे थे, वही अब उनके लिए चिंता और आर्थिक नुकसान का कारण बनता जा रहा है।

अतिरिक्त लागत लगाकर तैयार की थी फसल

दरअसल, इस साल खेती की शुरुआत से लेकर फसल तैयार होने तक किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। अतिरिक्त मजदूरी और लागत खर्च उठाकर किसी तरह धान की फसल तैयार की गई। दशहरा और दीपावली के आसपास कुछ किसानों ने हरहुना धान की कटाई शुरू की थी। इसके बाद दीपावली के पश्चात बड़ी संख्या में खेतों में कटाई का काम तेजी से चल रहा था। इसी बीच मौसम ने करवट बदली और लगातार हुई तूफानी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी फसल के गिरने के साथ कटाई कर रखी गई धान की फसल भी बारिश की चपेट में आ गई। 

भीगे धान में अंकुरण से गुणवत्ता पर संकट

धान की कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल के दानों में अंकुरण होना किसानों के लिए दोहरी मार से कम नहीं है। एक ओर बारिश से पहले ही उत्पादन प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी ओर भीगे धान में अंकुर निकलने से उसकी गुणवत्ता और बाजार में स्वीकार्यता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे धान को सुखाने के बाद भी सामान्य गुणवत्ता बनाए रखना किसानों के लिए चुनौती बन सकता है। वहीं समर्थन मूल्य पर धान बेचने के दौरान भी गुणवत्ता संबंधी दिक्कतों की आशंका किसानों को परेशान कर रही है। 

एक और चक्रवाती सिस्टम की आहट से बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि क्षेत्र के किसान पहले ही लगातार तीन तूफानी बारिश की मार झेल चुके हैं। खेतों में खड़ी फसल के गिरने, पानी भरने और कटाई के बाद धान भीगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसल अभी खेतों में कटाई के इंतजार में है, तो जिन किसानों ने कटाई कर ली है, वे अपनी उपज को सुरक्षित रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती सिस्टम बनने के संकेतों ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। उन्हें डर है कि यदि मौसम फिर बिगड़ा तो बची-खुची फसल को भी संभालना मुश्किल हो जाएगा।

कर्ज चुकाने और अगली फसल की तैयारी पर संकट

खेतों में बीज, खाद, दवा, मजदूरी और अन्य संसाधनों पर लगातार बढ़ते खर्च के बीच किसानों को इस बार अच्छी उपज की उम्मीद थी। लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी पूरी गणित बिगाड़ दी है। खेत में तैयार फसल को काटने के बाद भी सुरक्षित घर तक नहीं पहुंचा पाना किसानों के लिए सबसे बड़ी विडंबना बन गई है। जिस उपज को बेचकर किसान कर्ज चुकाने, अगली फसल की तैयारी और परिवार की जरूरतें पूरी करने की उम्मीद लगाए बैठे थे, उसी उपज के दाने अब खेतों में अंकुरित हो रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें