Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Dantewada News: तालाब में डूबा 24 वर्षीय युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी Road Accident: महासमुंद में सड़क हादसा, कार से टकराई पल्सर दो युवकों की मौत Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक Stock Market Crash: बाजार में 13 मिनट के भीतर पलटी बाजी, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और AI शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर श…
Accused arrested in matrimonial app fraud case(Image Source: Social Media)
Accused arrested in matrimonial app fraud case(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Fraud Case: खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर शिक्षिका से ठगे 5.90 लाख, ओडिशा से गिरफ्तारी

Fraud Case: दुर्ग में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए दोस्ती कर एक विधवा शिक्षिका से शादी और रायपुर ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 5.90 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताया था। शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने उसे ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

य
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 04:10 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Fraud Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए एक विधवा शिक्षिका को अपने जाल में फंसाकर 5.90 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद रायपुर में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर उससे लाखों रुपए ले लिए। 
आरोपी ने खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताते हुए बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया था। शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अर्जुन कसेर (34) निवासी सारंगढ़ के रूप में हुई है। उस पर एक अन्य महिला को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए लेने का आरोप भी सामने आया है।

मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए हुई थी पहचान

मामले की शिकायत करने वाली सुषमा ठाकुर (36) दुर्ग के नयापारा की रहने वाली हैं। वह धमधा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (पुस्दा) में शिक्षिका हैं। उनके पति का 24 अक्टूबर 2024 को निधन हो गया था। परिवार में उनकी सास और दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से सुषमा की पहचान अर्जुन कसेर से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को तलाकशुदा और सिंचाई विभाग में क्लर्क बताया। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का हवाला देते हुए महिला ने तत्काल शादी करने से इनकार कर दिया।

रायपुर ट्रांसफर कराने के नाम पर मांगे 7 लाख रुपए

शादी के प्रस्ताव के बाद आरोपी ने महिला को रायपुर के आसपास ट्रांसफर कराने का भरोसा दिलाया। उसने दावा किया कि वह इंद्रावती भवन के सेक्टर-19 में पदस्थ है और सीईओ चौधरी नाम के अधिकारी से उसकी अच्छी पहचान है। आरोपी ने ट्रांसफर कराने के लिए 7 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। उसने महिला से 6 लाख रुपए देने और बाकी एक लाख रुपए खुद लगाने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि रायपुर ट्रांसफर होने के बाद वह उससे शादी कर लेगा और दोनों साथ रहेंगे। उसकी बातों पर भरोसा कर महिला ने एसबीआई की मालवीय नगर शाखा से 6 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया। इसमें से 90 हजार रुपए फोन-पे के जरिए आरोपी के बताए मोबाइल नंबर पर भेज दिए।

रेस्टोरेंट में बुलाकर लिए 5 लाख रुपए

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को महिला 5 लाख रुपए नकद लेकर दुर्ग से रायपुर पहुंची। आरोपी ने उसे तेलीबांधा थाना के पास बुलाया। वहां से वह महिला को एक रेस्टोरेंट ले गया और सुरक्षित रखने की बात कहकर नकदी अपने पास रख ली। इसके बाद आरोपी अधिकारियों को रकम देने का हवाला देकर महिला की एक्टिवा लेकर वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वापस लौटकर उसने दावा किया कि सीईओ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पैसे दे दिए हैं। उसने जल्द ही ट्रांसफर होने की बात कहकर महिला को भरोसे में रखा।

दस्तावेज मांगने पर टालने लगा आरोपी

1 जून को महिला ने आरोपी से उसके तलाक प्रमाण पत्र और सिंचाई विभाग में नौकरी से संबंधित ज्वाइनिंग आदेश मांगा। इस पर आरोपी ने दस्तावेज अपने पिता के पास होने और पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाया। बाद में महिला को उसकी बातों पर संदेह होने लगा। 4 जून को उसने आरोपी से शादी और ट्रांसफर कराने के वादे से पीछे हटने की बात कही और अपने 5.90 लाख रुपए वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी रकम लौटाने के नाम पर लगातार टालमटोल करता रहा।

दूसरी महिला को भी सरकारी नौकरी का झांसा देने का आरोप

जांच के दौरान आरोपी का नाम दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में भी सामने आया है। आरोप है कि उसने एक महिला को कृषि विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर उसने इस काम के लिए महिला से 1.50 लाख रुपए ले लिए थे। सुषमा ठाकुर की शिकायत पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 336/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन कसेर (34) को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें