Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर म…
Raipur Cyber Fraud(Image Source: Social Media)
Raipur Cyber Fraud(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी

Cyber Fraud: रायपुर में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 61 वर्षीय महिला से 6.89 लाख रुपए की साइबर ठगी। राजेंद्र नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 12:41 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud: रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है, ठगों ने एक महिला को शेयर बाजार में पैसा लगाकर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और उससे 6 लाख 89 हजार 100 रुपए ठग लिए। आरोपितों ने पहले महिला को अपने वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा होने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। पैसे मिलने के बाद आरोपितों ने रकम वापस नहीं की और संपर्क से बचने लगे।

61 वर्षीय महिला को बनाया ठगी का शिकार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता भावना चंदानी (61), निवासी गोल्डन टावर, अमलीडीह, राजेंद्र नगर हैं। आरोपितों ने तीन अन्य मोबाइल नंबरों के जरिए उनसे संपर्क किया था। वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ने के बाद निवेश से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं और अधिक मुनाफे का लालच देकर उन्हें विश्वास में लिया गया। इसके बाद बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6,89,100 रुपए जमा करा लिए गए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबरों और जिन बैंक खातों में रकम जमा कराई गई है, उनकी जानकारी जुटा रही है।

इस तरह जाल में फंसाते हैं साइबर ठग

ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह एक सुनियोजित तरीके से लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। उनका तरीका आमतौर पर इस तरह होता है:
वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ना: ठग अनजान मोबाइल नंबर से संपर्क करते हैं और शेयर बाजार में निवेश से जुड़ा बताकर किसी वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ देते हैं।
मोटे मुनाफे का लालच: ग्रुप में खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताने वाले लोग कम समय में अधिक रिटर्न मिलने का दावा करते हैं और निवेश की सलाह देते हैं।
फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाना: ग्रुप में दूसरे सदस्यों के नाम से मुनाफे के स्क्रीनशॉट और पैसे निकालने के संदेश साझा किए जाते हैं, ताकि नए निवेशकों को भरोसा हो सके।
शुरुआत में छोटा निवेश कराना: कई मामलों में पहले कम रकम निवेश कराई जाती है। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर मुनाफा दिखाया जाता है। कभी-कभी भरोसा जीतने के लिए छोटी रकम वापस भी कर दी जाती है।
बड़ी रकम जमा कराना: जब निवेशक को भरोसा हो जाता है, तब अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे बड़ी रकम अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई जाती है।
पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क मांगना: रकम वापस लेने की कोशिश करने पर टैक्स, प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे मांगे जाते हैं।
संपर्क बंद कर देना: रकम जमा होने के बाद ठग मोबाइल नंबर बंद कर देते हैं या पीड़ित को वॉट्सएप ग्रुप से बाहर कर देते हैं। 

साइबर ठगी से कैसे बचें? अपनाएं ये 8 जरूरी सावधानियां

1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें: वॉट्सएप, SMS या ईमेल पर आए संदिग्ध लिंक को खोलने से बचें।

2. फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहें: कम समय में दोगुना या अधिक मुनाफा देने के दावों पर भरोसा न करें।

3. अनजान वॉट्सएप ग्रुप से बचें: शेयर बाजार में निवेश की सलाह देने वाले अनजान ग्रुप में शामिल न हों।

4. बैंकिंग जानकारी साझा न करें: किसी को भी OTP, ATM PIN, UPI PIN या बैंक पासवर्ड न बताएं।

5. अधिकृत प्लेटफॉर्म से निवेश करें: शेयर बाजार में केवल SEBI-पंजीकृत ब्रोकर के माध्यम से निवेश करें।

6. बैंक खाते की जांच करते रहें: अपने बैंक ट्रांजेक्शन और SMS अलर्ट पर नियमित नजर रखें।

7. स्क्रीन शेयरिंग से बचें: अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड न करें और स्क्रीन शेयर न करें।

8. ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें: साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें