Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Road Accident: भजन गाने जा रहे थे तीन ग्रामीण, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके पर ही थम गईं सांसें Crime News: शादी का झांसा दे युवती का शोषण, सिंदूर भरकर घर में रखा, फिर किया इंकार और दी धमकी Bilaspur News: शादी के दबाव और विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Road Accident: भजन गाने जा रहे थे तीन ग्रामीण, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके पर ही थम गईं सांसें Crime News: शादी का झांसा दे युवती का शोषण, सिंदूर भरकर घर में रखा, फिर किया इंकार और दी धमकी Bilaspur News: शादी के दबाव और विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाक…
Excise department seized illegal liquor (Image Source: Keertiman Media)
Excise department seized illegal liquor (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त

Liquor Seizure: बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'गोवा' ब्रांड की 140 से अधिक पेटियां जब्त की हैं। मध्यप्रदेश लेबल वाली करीब 7,010 बोतल शराब की कीमत 9.46 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल एक पिकअप, मारुति ईको और बाइक समेत कुल 20.96 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान एक युवक को पकड़ा गया, जबकि मुख्य आरोपी सुनील सेठिया फरार है। मामले में दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 10:46 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Liquor Seizure: मध्यप्रदेश की अवैध शराब को बस्तर के रास्ते खपाने की एक बड़ी कोशिश को आबकारी विभाग ने नाकाम कर दिया है। दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा इलाके में की गई इस घेराबंदी में विभाग ने 'गोवा' ब्रांड की 140 से ज्यादा पेटियां बरामद की हैं। तस्करी में इस्तेमाल हो रहे तीन वाहनों समेत जब्त किए गए पूरे माल की कुल कीमत करीब 20 लाख 96 हजार रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी 

आबकारी विभाग के जगदलपुर वृत्त की टीम को अपने मुखबिरों से पुख्ता खबर मिली थी कि बाहरी राज्य से लाई गई शराब की एक बड़ी खेप छोटे कड़मा के रास्ते पार होने वाली है। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहनों से 1,261.8 बल्क लीटर (करीब 7,010 बोतल) शराब बरामद हुई, जिस पर मध्यप्रदेश का लेबल लगा हुआ है। बाजार में इस शराब की कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये बताई जा रही है।

तीन वाहन जब्त, 11.50 लाख की गाड़ियां भी शामिल 

तस्कर इस खेप को ठिकाने लगाने के लिए एक साथ तीन गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे। टीम ने मौके से एक अशोक लीलैंड पिकअप (कीमत 6 लाख), एक मारुति ईको (कीमत 5 लाख) और एक पैशन प्रो बाइक (कीमत 50 हजार) को अपने कब्जे में ले लिया है।

मुख्य आरोपी फरार, जांच में जुटी टीम 

इस पूरे नेटवर्क में शामिल राजुर निवासी सुनील सेठिया फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, मौके से चितापुर के रहने वाले 18 वर्षीय प्रवीण बघेल को पकड़ा गया है। हैरानी की बात यह है कि इस तस्करी में दो नाबालिग (किशोर) भी शामिल पाए गए हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में विवेचक अंकित सिंह राठौर के साथ मुख्य आरक्षक दुर्गा पटेल, शैलेष पाण्डे, आरक्षक कविश यादव और वाहन चालक हेमराज बघेल की अहम भूमिका रही।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें