Vande Bharat Train: बस्तर की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे ने नई पहल शुरू की है। आने वाले समय में जगदलपुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन संभव हो सकता है। इसके लिए जगदलपुर में ही कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। ओडिशा रेल मंडल के डीआरएम अमिताभ सिंघल ने जगदलपुर दौरे के दौरान इसकी जानकारी दी। हालांकि, वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर अभी अंतिम मंजूरी और आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।रेलवे की योजना के अनुसार, जगदलपुर में कोचिंग डिपो स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। इस डिपो के निर्माण से आधुनिक ट्रेनों के रखरखाव और संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर जरूरी सुविधाएं विकसित हो सकेंगी। इससे भविष्य में वंदे भारत जैसी ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी मजबूत हो सकती हैं।रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
बस्तर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने पर भी रेलवे का जोर है। बड़े आरापुर रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की तैयारी है। वहीं, जगदलपुर रेलवे स्टेशन में लगाई गई लिफ्ट को भी जल्द यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार किए जा रहे नए स्टेशन भवन के लोकार्पण की तैयारियां भी की जा रही हैं।डीआरएम ने स्टेशनों का किया निरीक्षण
रेलवे के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने डीआरएम अमिताभ सिंघल ने दंतेवाड़ा, तोकापाल और बड़े आरापुर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों और यात्रियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुविधाएं शुरू करने के निर्देश दिए। जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड तक पहुंचने के बाद इस पर आगे की प्रक्रिया स्पष्ट होगी। यदि योजना को मंजूरी मिलती है, तो भविष्य में बस्तर की रेल कनेक्टिविटी को विस्तार देने और आधुनिक ट्रेनों के संचालन की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
Vande Bharat Train: बस्तर को मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन, जगदलपुर में बनेगा मेंटेनेंस डिपो
Vande Bharat Train: बस्तर में वंदे भारत ट्रेन चलाने की संभावनाएं बढ़ीं। जगदलपुर में कोचिंग डिपो का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की तैयारी।
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी?
सुधार का अनुरोध करें
अनुशंसित खबरें
Vande Bharat Express: ब्रेक फेल होने के बावजूद झारखंड से यूपी तक 463 किमी दौड़ी खाली ट्रेन, रेलवे ने बिठाया जांच का पहरा
Seva Sankalp Camp: नक्सलवाद के दौर से निकल रहा बस्तर, विकास और सेवा पर जोर
ITI Bastar: युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र, स्टार्ट-अप शिविर में दी योजनाओं की जानकारी
Bastar News: बस्तर की खूबसूरती देखने का फिर मिलेगा मौका, 8 साल बाद खुली कैलाश गुफा











