Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी…
Shashank Chopra receives threat demanding a ransom of 15 crore (Image Source: social media)
Shashank Chopra receives threat demanding a ransom of 15 crore (Image Source: social media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना

Durg Extortion Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मेडिकल खरीदी घोटाले के आरोपी कारोबारी शशांक चोपड़ा से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गैंग से वास्तविक संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 03:22 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durg Extortion Case: दुर्ग से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) से जुड़े चर्चित रीएजेंट और मेडिकल उपकरण खरीदी घोटाले के आरोपी कारोबारी शशांक चोपड़ा को 15 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी भरा फोन आया है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पैसे न देने पर परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी। इस कॉल के बाद कारोबारी के परिवार में डर और तनाव का माहौल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से बीते तीन दिनों से कारोबारी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

असली गैंग या महज नाम का इस्तेमाल? 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोक्षित कॉर्पोरेशन से जुड़े कारोबारी शशांक चोपड़ा के घरवालों के पास यह धमकी भरा कॉल आया, जिसमें 15 करोड़ रुपये की मांग की गई। फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि फोन करने वाला वाकई लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या फिर दहशत फैलाने के लिए गैंग के नाम का सहारा लिया गया है। पुलिस अभी किसी बड़े या संगठित गिरोह के शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीम मोबाइल नंबर की लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और दूसरे तकनीकी सुरागों के जरिए यह खंगाल रही है कि कॉल दुर्ग-भिलाई के भीतर से किया गया था या फिर किसी बाहरी राज्य से।

सीजीएमएससी घोटाला और ईडी की कार्रवाई 

यह मामला इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि शशांक चोपड़ा का नाम करीब 660 करोड़ रुपये के सीजीएमएससी रीएजेंट और मेडिकल उपकरण खरीदी घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि मोक्षित कॉर्पोरेशन के जरिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निर्धारित दरों से ज्यादा कीमत पर सामान सप्लाई किया गया, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचा। इस प्रकरण में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने जनवरी 2025 में केस दर्ज किया था और 28 जनवरी 2025 को शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की और 14 जनवरी 2026 को पीएमएलए के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान ईडी ने सितंबर 2025 में मोक्षित कॉर्पोरेशन से जुड़ी पोर्श और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारें जब्त की थीं, जबकि मार्च 2026 में करीब 80.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की गईं। इस पूरे मामले में जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों का आंकड़ा करीब 123 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

पुलिस का क्या कहना है? 

एक तरफ केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियां करोड़ों के मेडिकल खरीदी घोटाले के पैसों के लेनदेन की परतें खोल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इस फिरौती कॉल ने स्थानीय पुलिस के सामने नई उलझन खड़ी कर दी है। दुर्ग सिटी एएसपी शोभराज अग्रवाल का कहना है कि धमकी भरा फोन आने की पुष्टि हुई है और मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम जोड़ना जल्दबाजी होगी क्योंकि स्थिति साफ नहीं है। उनके मुताबिक, कॉल करने वाले की पहचान सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें