Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी क…
Three accused arrested in a theft case(Image Source: Social Media)
Three accused arrested in a theft case(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार

Theft Case: दुर्ग जिले के पाटन में पड़ोस में रहने वाली महिला ने घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घर में नियमित आने-जाने के कारण उसे जेवर रखने की जगह की जानकारी थी। पुलिस ने मामले में महिला, उसके पति और एक परिचित को गिरफ्तार किया है।

य
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 12:06 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Theft Case: दुर्ग जिले के पाटन में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें घर के आसपास रहने वाली महिला ही आरोपी निकली। महिला को घर में आने-जाने के दौरान इस बात की जानकारी हो गई थी कि परिवार अपने सोने-चांदी के जेवर कहां रखता है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने पेटी का ताला और कुंदा तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली।
मामले में पुलिस ने महिला, उसके पति और एक परिचित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर, नकदी, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।

17 नवंबर को दर्ज हुई थी चोरी की रिपोर्ट

मामला पाटन थाना क्षेत्र की दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी का है। यहां रहने वाली कल्याणी देवांगन (46) ने 17 नवंबर को थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के कमरे में रखी पुरानी पेटी का ताला और कुंदा टूटा हुआ था। पेटी में उनकी, उनकी बहन और मां के पुराने सोने-चांदी के जेवर के साथ नकदी भी रखी थी, जो गायब मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की।

घर में नियमित आने-जाने वाली महिला पर हुआ शक

जांच के दौरान पुलिस का संदेह पड़ोस में रहने वाली ज्योतिका सिंह (24) पर गया। उसका कल्याणी देवांगन के घर नियमित आना-जाना था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, ज्योतिका ने अपने परिचित लव कुमार साहू (25) के कहने पर ब्याज के जरिए पैसे कमाने के इरादे से चोरी की थी। उसे घर की व्यवस्था और जेवर रखने की जगह के बारे में पहले से जानकारी थी। इसी आधार पर उसने पेटी का ताला और कुंदा तोड़कर जेवरात और नकदी निकाल लिए।

पाटन चोरी कांड में बरामद सोने-चांदी के जेवर

जेवर बेचकर पति और परिचित को दिए पैसे

चोरी के बाद ज्योतिका ने कुछ जेवर ज्वेलर्स की दुकान पर बेच दिए और उसके बदले नकदी हासिल की। चोरी के कुछ जेवर और रकम उसने अपने पति मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया (25) और परिचित लव कुमार साहू को भी दिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया।

आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?

पुलिस के मुताबिक, ज्योतिका सिंह के पास से एक्टिवा, वनप्लस मोबाइल, सोने के झुमके, ईयरिंग, गेहूं दाना, गोला दाना, टॉप्स, लॉकेट और 13 हजार रुपए नकद बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 2 लाख 95 हजार 600 रुपए आंकी गई है। वहीं, मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया के कब्जे से एक बाइक, रेडमी मोबाइल, चांदी की चेन और 6 हजार रुपए नकद मिले। बरामद सामान की कीमत 89 हजार 500 रुपए बताई गई है। तीसरे आरोपी लव कुमार साहू से सोने के टॉप्स, वनप्लस मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट, दो चांदी के लॉकेट और 7 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। इनकी कीमत 67 हजार 260 रुपए बताई गई है।

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पाटन थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर चोरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें