Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले …
Reader found asleep while intoxicated on duty (Image Source: social media)
Reader found asleep while intoxicated on duty (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू

Bilaspur News: तहसील कार्यालय में रीडर रवि नारायण पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में सोने और अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिवक्ता ने कलेक्टर और एसडीएम से लिखित शिकायत की। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 08:17 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur News: जिला तहसील कार्यालय के भीतर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर सोते मिले रीडर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि नाजिर कक्ष में मोबाइल पर गाना सुनते हुए सो रहे रीडर को जब एक अधिवक्ता ने जगाकर पावती मांगी, तो वह भड़क गया और अभद्रता पर उतर आया। घटना का वीडियो सामने आने और लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता त्रिशिर मनीष दीक्षित अपने न्यायालयीन कामकाज के सिलसिले में नायब तहसीलदार सामर्थ थवाइत के न्यायालय पहुंचे थे और उन्हें एक दस्तावेज की पावती लेनी थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे रीडर रवि नारायण अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे। जब अधिवक्ता दोपहर लगभग ढाई बजे दोबारा वहां पहुंचे, तो रीडर अपनी शाखा के बजाय नाजिर कक्ष की कुर्सी पर बैठे मिले, जहां वे मोबाइल में गाना चलाकर कथित तौर पर नशे की हालत में सो रहे थे।

वीडियो बना तो धमकाने लगा, बयान दर्ज 

अधिवक्ता ने जब उन्हें जगाकर पावती मांगी, तो रीडर ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान अधिवक्ता ने पूरी स्थिति का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही रीडर को वीडियो बनने की भनक लगी, वह दूसरे न्यायालय कक्ष के पास पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगा। इस घटना से आहत अधिवक्ता ने कलेक्टर और एसडीएम के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार जयश्री राजनपथे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया, जिन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए।

जांच के केंद्र में आए ये अहम पहलू

  • सीट से अनुपस्थिति: सुबह 11 बजे अपनी निर्धारित शाखा में रीडर के न मिलने और दोपहर ढाई बजे नाजिर कक्ष में पाए जाने की बात सामने आई है।

  • कार्यालय समय में नशा और लापरवाही: आरोप है कि दफ्तर के कामकाज के समय मोबाइल पर गाना बजाते हुए नशे की हालत में कुर्सी पर सोते हुए देखा गया।

  • वीडियो हटाने का दबाव: वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलते ही दूसरे कक्ष के बाहर कथित गाली-गलौज और वीडियो डिलीट कराने की धमकी देने का आरोप है।

कार्यालयीन व्यवस्था और गरिमा पर चर्चा 

तहसील परिसर में दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम को लेकर दफ्तर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अधिवक्ता वर्ग में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब कार्यालय के भीतर अधिवक्ता के साथ ऐसी स्थिति बन सकती है, तो दूरदराज से काम लेकर आने वाले आम लोगों और नए अधिवक्ताओं को किन हालात का सामना करना पड़ता होगा। फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

"तहसीलदार जयश्री राजनपथे को इस मामले की जांच सौंपी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद कलेक्टर के निर्देशानुसार दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" — आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीएम, बिलासपुर

वहीं पीड़ित अधिवक्ता त्रिशिर मनीष दीक्षित का कहना है कि शिकायत के बाद मेडिकल जांच की आशंका के चलते रीडर पहले कार्यालय से चले गए थे, लेकिन शुक्रवार को जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होकर उन्होंने अपना बयान दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच की गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें