Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Paddy Farmers: बेमौसम बारिश से धान खरीदी ठप, खलिह…
Rain damages paddy crops in the fields (Image Source: Keertiman Media)
Rain damages paddy crops in the fields (Image Source: Keertiman Media)
बिलासपुर

Paddy Farmers: बेमौसम बारिश से धान खरीदी ठप, खलिहान में रखे अनाज पर 50 फीसदी तक नुकसान का खतरा

Paddy Farmers: बिलासपुर में 36 घंटे की बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित हुई है। खरीदी केंद्रों में तौल रुकी है, जबकि खेत और खलिहान में रखे धान को 50 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 10:01 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Farmers: गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश ने जिले के अन्नदाताओं की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। शनिवार सुबह तक करीब 36 घंटे लगातार पानी गिरने से खरीदी केंद्रों में रखे धान में नमी आने का खतरा मंडराने लगा है। बारिश के असर से शुक्रवार को ज्यादातर केंद्रों पर धान की तौल और खरीदी का काम रुका रहा। सबसे ज्यादा फिक्र उन किसानों को सता रही है, जिनकी फसल कट चुकी है और करपा व खरही के रूप में खेत या खलिहान में पड़ी है। कृषि जानकारों के अनुसार, अब तक हुई बरसात से कटे हुए इस धान का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होने की आशंका है। यदि शनिवार को भी दिन और रात में बारिश का सिलसिला यूं ही चलता रहा, तो नुकसान बढ़कर 50 फीसदी तक जा सकता है।

केंद्रों में तौल रुकी, कुछ जगहों पर तिरपाल के सहारे काम 

ठंड के मौसम में हुई इस बरसात के बीच जमीनी हकीकत जानने के लिए टीम ने जिले के धान खरीदी केंद्रों के साथ-साथ खेत-खलिहानों का रुख किया। शुक्रवार सुबह से ही पानी गिरने के कारण अधिकांश केंद्रों में कामकाज ठप रहा। जिन केंद्रों पर खरीदी की तैयारी थी, वहां भी मौसम ने खलल डाला। हालांकि, गिने-चुने केंद्रों पर बारिश के बीच तिरपाल तानकर तौल की औपचारिकता निभाई गई।

अब तक कितनी हुई खरीदी? 

जिले में धान खरीदी के लिए कुल 154 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से फिलहाल 124 केंद्रों पर काम चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक 3358.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। शुक्रवार को बारिश के चलते किसानों की आवाजाही कम रही और तौल की रफ्तार भी थम गई।

कीचड़ और नमी से बढ़ी मुश्किलें 

जिला प्रशासन की ओर से खरीदी केंद्रों में तिरपाल और तारपोलिन की पर्याप्त व्यवस्था होने की बात कही जा रही है। जब बिरकोना, खमतराई और बिजौर समेत आसपास के केंद्रों का जायजा लिया गया, तो कई जगहों पर ताला लटका मिला। न तो खरीदी हो रही थी और न ही केंद्रों के आसपास किसान नजर आए। अनाज और बारदानों को तिरपाल से ढंककर तो रखा गया है, लेकिन केंद्रों के भीतर कीचड़ और दलदल जैसे हालात बन गए हैं। जानकारों का कहना है कि लगातार बरसात और जमीन की नमी के बीच सिर्फ तिरपाल ढंक देने से भी धान को नमी से पूरी तरह बचाना आसान नहीं है, जिससे नुकसान की आशंका बनी हुई है।

खेतों में फसलों को नुकसान
खुले में रखे धान को बचाने की जद्दोजहद 

लगातार गिरते पानी के बीच खरीदी केंद्रों में खुले या अस्थायी तौर पर रखे धान को भीगने से बचाना बड़ी चुनौती बन गया है। केंद्र प्रभारी तिरपाल लगाने और अनाज को सुरक्षित जगहों पर रखने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन नमी बढ़ने का खतरा लगातार बना हुआ है।

खड़ी फसल और खलिहान के धान पर दोहरी मार 

खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल पर भी इस बारिश का असर पड़ सकता है। लगातार पानी गिरने से पौधों के आड़े होने और कटाई-मिंजाई में देरी होने की स्थिति बन रही है। यदि दाने में नमी आती है, तो गुणवत्ता खराब होने से किसानों को सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, कटाई के बाद करपा या खरही के रूप में खेत में छोड़े गए धान पर सबसे बड़ा संकट है। कृषि विभाग के पूर्व उपसंचालक पीडी हेथेश्वर के मुताबिक, शनिवार को दिन और रात में भी बारिश जारी रही तो ऐसे धान में 50 फीसदी तक नुकसान हो सकता है, जबकि खड़ी फसल के करीब 10 प्रतिशत प्रभावित होने का अनुमान है।

1.36 लाख पंजीकृत किसान, बारिश थमने का इंतजार 

इस सीजन में जिले में 1 लाख 72 हजार एकड़ रकबे में धान बोया गया है और समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 1.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। बेमौसम बारिश से परेशान किसान फिलहाल पानी थमने की आस लगाए बैठे हैं, ताकि खेतों में भरा पानी निकालकर अपनी मेहनत की फसल को और अधिक खराब होने से बचा सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें