Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Gold Theft: 8 साल पुराने कारीगर भाइयों पर 370 ग्राम सोना लेकर फरार होने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस School Viral Video: सरकारी स्कूल में बच्चों से कराई सफाई और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त Bilaspur News: तहसील दफ्तर में नशे में सोते मिले रीडर, अधिवक्ता से अभद्रता के बाद जांच शुरू
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Cyclone Akvan: कहीं भारी बारिश की चेतावनी, कहीं ध…
Rain and a change in weather in Raipur  (Image Source: Keertiman Media)
Rain and a change in weather in Raipur (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर Featured

Cyclone Akvan: कहीं भारी बारिश की चेतावनी, कहीं धुंध और ठिठुरन

Cyclone Akvan: चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। महासमुंद जिले के बागबाहरा, तेंदूकोना समेत आसपास के गांवों में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। खेतों में पानी भरने से कटी हुई धान की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं रायपुर में तापमान 9 डिग्री तक गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 08:53 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyclone Akvan: छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज चक्रवाती तूफान अकवान के कारण पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के एक-दो इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। रायपुर में दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री लुढ़क गया, जिससे शाम ढलते ही कई इलाकों में लोग अलाव तापते दिखे। उधर, पेंड्रा में सुबह से हल्की बूंदाबांदी चल रही है, जबकि केशकाल में बूंदाबांदी के साथ धुंध छाई हुई है—कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तूफान अकवान कमजोर भले ही पड़ रहा हो, लेकिन इससे जुड़ा सिस्टम अब भी नमी खींच रहा है। यही वजह है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बागबाहरा में 20 मिमी से ज्यादा बारिश, खेतों में भरा पानी

महासमुंद जिले में भी बेमौसम बारिश ने असर दिखाया है और मौसम विभाग की चेतावनी वाले जिलों में यह शामिल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान जिले के बागबाहरा क्षेत्र (खासकर तेंदूकोना और आसपास के गांवों) में 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। लगातार पानी गिरने से कई खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे कटी हुई धान की फसल भीगने और खराब होने का खतरा खड़ा हो गया है। कई किसान खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं और फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

बारिश से खेतों में जलभराव
रायपुर में दिन का पारा 9 डिग्री गिरा, आज भी बादल 

शुक्रवार को राजधानी रायपुर में दिनभर बादलों का डेरा रहा और कुल 11.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। तापमान में बड़ी गिरावट के साथ अधिकतम पारा 21 डिग्री और न्यूनतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • सबसे गर्म: अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।

  • सबसे ठंडी रात: पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ।

शनिवार सुबह भी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। शहर के एक-दो हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में चक्रवाती सिस्टम के और कमजोर पड़ने के साथ बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बदलाव आएगा। हालांकि, नमी और बदलते तापमान के चलते सुबह-शाम की ठंड और खेती-किसानी से जुड़ी सावधानियों पर लोगों को नजर बनाए रखनी होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें