Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Highway Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 की मौत JPMorgan Chase Outage: अमेरिका में ठप हुआ बैंकिंग सिस्टम, जेपी मॉर्गन चेज की तकनीकी गड़बड़ी से करोड़ों ग्राहक परेशान Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Highway Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 की मौत JPMorgan Chase Outage: अमेरिका में ठप हुआ बैंकिंग सिस्टम, जेपी मॉर्गन चेज की तकनीकी गड़बड़ी से करोड़ों ग्राहक परेशान
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Weather Update: 20-21 नवंबर को दक्षिणी जिलों में …
Possibility of rain on November 20 and 21 (Image Source: social media)
Possibility of rain on November 20 and 21 (Image Source: social media)
रायपुर

Weather Update: 20-21 नवंबर को दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में बढ़ी ठंड

Weather Update: चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में 20 और 21 नवंबर को बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के 17 जिलों में न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। सरगुजा 13 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 09:51 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Akwan) का असर अब देश के कई हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी साफ तौर पर देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, इस चक्रवात के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को झमाझम या भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही है आफत 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव (डीप डिप्रेशन) अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज (17 नवंबर) शाम तक इसके एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के पूरे आसार हैं। इसके बाद यह सिस्टम और अधिक ताकतवर होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर तक यह आंध्र प्रदेश और यनम के तट को पार कर जाएगा। इस दौरान समुद्र के ऊपर हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि हवा के तेज झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थ थथरा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी कंपकंपी, 17 जिलों में लुढ़का पारा

एक तरफ जहां चक्रवात की आहट है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

  • सबसे ठंडा सरगुजा: सरगुजा संभाग इस वक्त राज्य में सबसे सर्द बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
  • अन्य ठंडे इलाके: बलरामपुर में पारा 13.3 डिग्री और बस्तर में 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

  • कुल मिलाकर प्रदेश के करीब 17 जिलों में न्यूनतम तापमान फिलहाल 13 से 18.3 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

रायपुर और बाकी इलाकों का हाल 

चक्रवात के संभावित असर के बावजूद फिलहाल छत्तीसगढ़ का ज्यादातर मौसम शुष्क (Dry) बना हुआ है। राजनांदगांव में दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 32 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 0.5 डिग्री ज्यादा था। शहर में फिलहाल बारिश नहीं हुई है और आसमान साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी रायपुर में मौसम ऐसा ही रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।

आगे क्या रहेगा हाल? 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवाती सिस्टम की दिशा और उसकी तीव्रता पर छत्तीसगढ़ का आगे का मौसम काफी हद तक निर्भर करेगा। अगले दो दिनों के बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ चुनिंदा स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद ठंड में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें