Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Highway Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 की मौत JPMorgan Chase Outage: अमेरिका में ठप हुआ बैंकिंग सिस्टम, जेपी मॉर्गन चेज की तकनीकी गड़बड़ी से करोड़ों ग्राहक परेशान Surajpur News: नाली सफाई पर 1.87 लाख खर्च, फिर भी गंदगी बरकरार, जांच की मांग Liquor Scam: ईडी के खिलाफ दिल्ली ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल, 23 नवंबर को अगली सुनवाई Education Department: लापरवाही पड़ी भारी! विद्या समीक्षा केंद्र ऐप पर रिपोर्ट न भेजने वाले 19 जिलों के DEO का नवंबर का वेतन रुका CG Patwari RI Paper Leak Case: दिल्ली से भिंड के दो सगे भाई गिरफ्तार, 8 दिन की EOW रिमांड पर Highway Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 की मौत JPMorgan Chase Outage: अमेरिका में ठप हुआ बैंकिंग सिस्टम, जेपी मॉर्गन चेज की तकनीकी गड़बड़ी से करोड़ों ग्राहक परेशान
W 𝕏 f
होम › विदेश › JPMorgan Chase Outage: अमेरिका में ठप हुआ बैंकिंग…
Online banking services affected due to a technical glitch (Image Source: social media)
Online banking services affected due to a technical glitch (Image Source: social media)
🔴 BREAKING विदेश Featured

JPMorgan Chase Outage: अमेरिका में ठप हुआ बैंकिंग सिस्टम, जेपी मॉर्गन चेज की तकनीकी गड़बड़ी से करोड़ों ग्राहक परेशान

JPMorgan Chase Outage: अमेरिका के सबसे बड़े बैंक JPMorgan Chase में 16 नवंबर को सॉफ्टवेयर बग के कारण ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजेक्शन सेवाओं में देरी हुई। इसका असर दूसरे बैंकों के साथ होने वाले कुछ भुगतान और Zelle ट्रांजेक्शन पर भी पड़ा। बैंक ने साइबर अटैक की आशंका से इनकार किया और सोमवार शाम तक सेवाएं सामान्य होने की जानकारी दी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 09:12 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
अमेरिका
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
JPMorgan Chase Outage: अगर आप आज अमेरिका में होते और अचानक ऑनलाइन पैसे भेजने की कोशिश करते, तो शायद आपको भी वही झुंझलाहट महसूस होती जो इन दिनों वहां के लाखों ग्राहकों को हो रही है। अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में शुमार जेपी मॉर्गन चेज (JP Morgan Chase) के ऑनलाइन सिस्टम में अचानक आई भारी तकनीकी खराबी ने न सिर्फ इस बैंक के काम-काज को पटरी से उतार दिया, बल्कि देश की दूसरी बड़ी वित्तीय सेवाओं पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। हाल यह है कि लोग रोजमर्रा के छोटे-छोटे ऑनलाइन लेन-देन और अकाउंट एक्सेस करने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पर्दे के पीछे माजरा क्या है और इससे कितनी बड़ी आबादी प्रभावित हुई है।

सिस्टम में आखिर गड़बड़ी कहां आई? 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सारा बखेड़ा जेपी मॉर्गन चेज के आंतरिक हार्डवेयर सिस्टम में एक ‘बग’ (यानी सॉफ्टवेयर की तकनीकी गड़बड़ी) आने की वजह से खड़ा हुआ। बैंक के ऑन-प्रेमिस हार्डवेयर सिस्टम में यह फॉल्ट आने से ट्रांजेक्शन को प्रोसेस करने में सामान्य से कई गुना ज्यादा समय लग रहा है। हालत यह है कि ग्राहक जब अपना बैंकिंग ऐप खोल रहे हैं, तो वह बहुत ही धीमी गति से खुल रहा है। इसके अलावा बैंक बैलेंस चेक करना, किसी को ऑनलाइन पेमेंट भेजना या पैसे ट्रांसफर करना—सब कुछ जैसे अटक सा गया है।

8.6 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स पर असर 

मामला छोटा-मोटा नहीं है। चूंकि जेपी मॉर्गन चेज अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक है और अमेरिका के कुल डिपॉजिट का लगभग 10 फीसदी हिस्सा अकेले इसी बैंक में जमा है, इसलिए इस तकनीकी चूक का दायरा बहुत बड़ा है। यूएस भर में बैंक की करीब 5,000 शाखाएं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे संकट की वजह से देश भर के करीब 8.6 करोड़ कस्टमर्स सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। इस बड़ी तकनीकी समस्या का असर अकेले जेपी मॉर्गन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी आंच बैंक ऑफ अमेरिका, यूएस बैंक, वेल्स फॉर्गो और लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म जेले (Zelle) की सेवाओं पर भी साफ देखने को मिली।

क्या यह कोई साइबर अटैक है? 

जब भी किसी बड़े बैंक या संस्थान का सिस्टम अचानक इस तरह बैठता है, तो सबसे पहले साइबर हमले की आशंका मन में आती है। हालांकि, बैंक ने साफ कर दिया है कि इसका साइबर सिक्योरिटी से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पोस्ट जारी करते हुए बैंक ने स्पष्ट किया कि ऑन-प्रिमाइज हार्डवेयर सिस्टम में आए एक सॉफ्टवेयर बग की वजह से यह अस्थायी दिक्कत आई है। बैंक ने जोर देकर कहा कि ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि यह कोई साइबर हमला था। हमारी तकनीकी टीम लगातार स्थिति को सामान्य करने में जुटी है, हालांकि कुछ ग्राहकों को सेवाएं मिलने में सामान्य से अधिक समय जरूर लग रहा है।

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट और फ्लाइट्स ठप होने का मामला भी ताजा 

अमेरिका से पिछले कुछ समय में तकनीकी सेवाओं के ठप होने की खबरें लगातार डरा रही हैं। इस बड़ी बैंकिंग समस्या से कुछ ही समय पहले माइक्रोसॉफ्ट की तमाम सेवाएं—जैसे आउटलुक और टीम्स—करीब 36 घंटे तक पूरी तरह ठप रही थीं, जिससे दुनियाभर की कंपनियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसके अलावा, हाल ही में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब 13,000 उड़ानों को ‘ग्राउंड स्टॉप’ करना पड़ गया था, जिसका खामियाजा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों को भुगतना पड़ा था। एक के बाद एक आ रही इन तकनीकी गड़बड़ियों ने अब डिजिटल होती दुनिया की सुरक्षा और मजबूती पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें