Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Microsoft Global Outage: आउटलुक, टीम्स और 365 सुइ…
Outlook, Teams and Microsoft 365 services down (Image Source: social media)
Outlook, Teams and Microsoft 365 services down (Image Source: social media)
तकनीक Featured

Microsoft Global Outage: आउटलुक, टीम्स और 365 सुइट ठप होने से दुनिया भर में मचा हड़कंप, पांच घंटे तक जूझते रहे यूजर्स

Microsoft Global Outage के चलते Outlook, Teams, Microsoft 365 और Copilot समेत कई डिजिटल सेवाएं पांच घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहीं। सर्वर में तकनीकी खराबी और अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण दुनियाभर के लाखों यूजर्स को परेशानी हुई। कंपनी ने साइबर हमले की आशंका से इनकार करते हुए प्रभावित सर्वरों को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 09:51 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
वॉशिंगटन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Microsoft Global Outage: गुरुवार का दिन माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) यूजर्स के लिए किसी आफत से कम नहीं रहा। अचानक आए एक बड़े ग्लोबल आउटेज के चलते दुनिया भर में कोहराम मच गया। माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक और कंपनी की तमाम अहम डिजिटल सेवाएं लगभग पांच घंटे तक पूरी तरह बाधित रहीं। हालात ये हो गए कि दफ्तरों से लेकर व्यक्तिगत कामकाज करने वाले लाखों लोग बीच मंझधार में लटक गए। हालांकि, राहत की खबर यह है कि कंपनी ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावित सर्वरों को रिस्टोर करना शुरू कर दिया है और स्थिति में अब सुधार देखा जा रहा है।

इन सेवाओं पर पड़ा सबसे ज्यादा असर 

गुरुवार को आए इस तकनीकी संकट ने माइक्रोसॉफ्ट 365 सुइट की चूलें हिला दीं। ऑफिस में रोजाना इस्तेमाल होने वाले टूल्स जैसे- आउटलुक (Outlook), माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Teams), वर्ड (Word), एक्सेल (Excel), पावरपॉइंट (PowerPoint), शेयरपॉइंट (SharePoint) और वनड्राइव (OneDrive) अचानक काम करना बंद कर गए। कंपनी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए एक अपडेट जारी किया, जिसमें कहा गया, "हम प्रभावित सर्वरों के एक बड़े हिस्से को दोबारा सेवा में ले आए हैं और वे अभी सुचारू रूप से काम कर रहे हैं।" माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, ट्रैफिक और कनेक्शन को वैकल्पिक रास्तों (Alternative Routes) पर डायवर्ट करने के बाद सेवाओं में तेजी से सुधार आया है।

क्या इसके पीछे कोई साइबर हमला था? 

जब भी दुनिया की किसी बड़ी टेक कंपनी में इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी आती है, तो सबसे पहले साइबर हमले की आशंकाजेहन में आती है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि "कंपनी को इस आउटेज के पीछे किसी भी तरह के साइबर हमले का कोई संकेत नहीं मिला है।" अमेरिकी समयानुसार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे यह तकनीकी समस्या शुरू हुई थी। देखते ही देखते दुनियाभर से 1 लाख 30 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें यूजर्स ने वर्ड, एक्सेल से लेकर टीम्स और आउटलुक तक ठप होने की बात कही।

यूजर्स को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा?

इंटरनेट और सर्वर ठप होने पर नजर रखने वाली मशहूर वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) के पास शिकायतों की बाढ़ आ गई।

  • ईमेल का लेन-देन रुका: यूजर्स को आउटलुक तक पहुँचने, नए ईमेल भेजने या रिसीव करने और यहाँ तक कि इनबॉक्स लोड करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

  • ऑफिस का काम ठप: हजारों लोगों ने शिकायत की कि वे माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर मीटिंग्स अटेंड नहीं कर पा रहे हैं।

  • एआई और ऐप्स पर ब्रेक: माइक्रोसॉफ्ट के एआई असिस्टेंट 'कोपायलट' (Copilot) और माइक्रोसॉफ्ट 365 के अन्य एप्लिकेशन भी बीच-बीच में अटकते रहे, जिससे कामकाजी लोगों का पूरा दिन प्रभावित हुआ।

आखिर तकनीकी गड़बड़ी की असल वजह क्या थी? 

माइक्रोसॉफ्ट ने आंतरिक जांच के बाद इस गड़बड़ी के मूल कारण का खुलासा किया है। कंपनी के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ खास हिस्सों पर अचानक लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया था। स्थिति तब बिगड़ी जब कई सारे सर्वर ऑटोमेटेड हेल्थ चेक (Automated Health Check) में फेल हो गए और अचानक अनअवेलेबल हो गए। इससे बाकी बचे हुए सर्वरों पर अचानक ट्रैफिक का भारी बोझ आ गया और पूरा सिस्टम लड़खड़ा गया। इस मुश्किल से पार पाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने प्रभावित सर्वरों पर एक वैकल्पिक हेल्थ-चेक तरीका (Alternative Health-Check Method) आजमाया, जो कारगर साबित हुआ। इसके जरिए सर्वरों को एक-एक करके रिस्टोर किया गया और जब यह तरीका सफल रहा, तो कंपनी ने इसे बड़े पैमाने पर लागू कर दिया, जिससे धीरे-धीरे तमाम सेवाएं पटरी पर लौट आईं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें