Hero Destini 110 Launch: हीरो मोटोकॉर्प ने अपने लोकप्रिय फैमिली स्कूटर Destini का नया Classic Edition भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी ने इस नए एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 76,400 रुपए रखी है। इसमें स्कूटर के मौजूदा मैकेनिकल सेटअप को बरकरार रखते हुए डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। नए कलर कॉम्बिनेशन, आकर्षक स्ट्राइप्स और खास 3D बैजिंग के जरिए इसे क्लासिक लुक देने की कोशिश की गई है। नया Classic Edition, Destini 110 के VX और ZX वेरिएंट के बीच अपनी जगह बनाता है। इसके बेस VX वेरिएंट की कीमत 75,000 रुपए है, जबकि टॉप ZX वेरिएंट 83,800 रुपए में उपलब्ध है।
Hero Destini 110 Classic Edition का इंजन
इंजन के मामले में नए एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 110.9cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,250 rpm पर 8.15 PS की अधिकतम पावर और 5,750 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में ऑटोमैटिक CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें Hero की i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह तकनीक Traffic में रुकने के दौरान इंजन को ऑटोमैटिक बंद कर देती है और एक्सीलेटर देने पर दोबारा चालू कर देती है। इससे ईंधन की खपत कम करने में मदद मिलती है।
दो नए कलर ऑप्शन में मिलेगा स्कूटर
कंपनी ने दो कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया है। इनमें Matte Goldfish Silver/Light Industrial Grey और Matte Aries Brown शामिल हैं। इसके डिजाइन में फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर खास स्ट्राइप्स दी गई हैं। कलर-मैचिंग मिरर, सीट और इंटीरियर पैनल के साथ रिम टेप भी इसके लुक को अलग बनाते हैं। स्कूटर पर दिया गया 3D Classic Edition एम्बलम इसकी पहचान को और खास बनाता है। क्रोम डिटेलिंग के साथ इसका डिजाइन पुराने क्लासिक स्टाइल और मॉडर्न लुक का मेल नजर आता है।आराम और स्टोरेज के लिए मिलेंगी ये सुविधाएं
फैमिली इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें 785 mm लंबी सीट दी गई है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सीट बताती है। इसके अलावा स्कूटर में पर्याप्त लेगरूम भी मिलता है। दोनों पहियों में 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ 100/80-12 साइज का चौड़ा टायर मिलता है। सामान रखने के लिए सीट के नीचे 19 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। फ्रंट स्टोरेज एरिया में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। वहीं, अंधेरे में डिक्की के अंदर सामान देखने के लिए बूट लैंप दिया गया है।
LED लाइटिंग और सेफ्टी फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Hero Destini 110 Classic Edition में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप और पोजिशन लैंप मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जिन्हें Combined Braking System (CBS) से जोड़ा गया है। फ्रंट डिस्क ब्रेक का विकल्प केवल टॉप ZX वेरिएंट में मिलता है। सस्पेंशन के लिए आगे Telescopic forks और पीछे सिंगल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। कुल मिलाकर, Destini 110 Classic Edition उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फैमिली स्कूटर चाहते हैं और साथ ही उसके डिजाइन में थोड़ा अलग क्लासिक अंदाज भी पसंद करते हैं।







