Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र Arnabs Fury: तूफानी हवाओं ने धान के पौधों को गिराया, और असमय बारिश ने फसल को सड़ाया India Japan Defence Deal: भारत में मिसाइल टेस्ट कर सकता है जापान! चीन और पाकिस्तान की बढ़ी धड़कनें, समझिए पूरा खेल Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र Arnabs Fury: तूफानी हवाओं ने धान के पौधों को गिराया, और असमय बारिश ने फसल को सड़ाया India Japan Defence Deal: भारत में मिसाइल टेस्ट कर सकता है जापान! चीन और पाकिस्तान की बढ़ी धड़कनें, समझिए पूरा खेल Raipur News: राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सियासी हलचल, छह केंद्रीय मंत्री करेंगे दौरा Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम Mhow Ganja Farming: अरहर के खेत में छिपकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, 3 लाख के पौधे जब्त, एक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Tata Safari EV: जनवरी 2027 में हो सकती है लॉन्च, …
Tata Safari EV(Image Source: Social Media)
Tata Safari EV(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Tata Safari EV: जनवरी 2027 में हो सकती है लॉन्च, 80kWh बैटरी और 7-सीटर का मिलेगा विकल्प

Tata Safari EV: जनवरी 2027 में लॉन्च हो सकती है। इसमें 80kWh बैटरी, 6 और 7 सीटर विकल्प के साथ दमदार ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है।

य
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 12:51 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tata Safari EV: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी टाटा मोटर्स अब बड़ी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नया दांव खेलने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही अपनी लोकप्रिय SUV सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Safari EV को जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV को 6 और 7 सीटर विकल्पों में उतारे जाने की संभावना है। टाटा सफारी ईवी को कंपनी के एडवांस्ड Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है।
इसी आर्किटेक्चर पर टाटा हैरियर ईवी भी आधारित है। माना जा रहा है कि नई सफारी ईवी कंपनी की अब तक की सबसे लंबी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S और MG की आगामी इलेक्ट्रिक SUV से देखने को मिल सकता है।

80kWh बैटरी पैक से मिलेगी ज्यादा रेंज

टाटा सफारी ईवी के बैटरी पैक को लेकर काफी चर्चा है। हैरियर ईवी में कंपनी 65kWh और 75kWh के बैटरी विकल्प देती है। वहीं, सफारी ईवी के टॉप वेरिएंट में 80kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना जताई जा रही है। हैरियर ईवी के 75kWh बैटरी वाले रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की दावा की गई रेंज 627 किलोमीटर तक है, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन की रेंज 622 किलोमीटर बताई गई है। ऐसे में सफारी ईवी में बड़ा बैटरी पैक मिलने पर इससे और बेहतर रेंज की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक रेंज का खुलासा नहीं किया है।

दमदार पावरट्रेन के साथ आएगी Safari EV

परफॉर्मेंस के मामले में भी टाटा सफारी ईवी काफी दमदार हो सकती है। इसमें हैरियर ईवी जैसा पावरट्रेन मिलने की संभावना है। इसके रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है, जो 238 PS की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। वहीं, ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें फ्रंट मोटर 158 PS और रियर मोटर 238 PS की पावर दे सकती है। दोनों मोटर मिलकर 504 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती हैं। इससे SUV को बेहतर एक्सीलरेशन के साथ खराब और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर भी बेहतर पकड़ मिलने की उम्मीद है।

6 और 7 सीटर विकल्प में होगी उपलब्ध

टाटा सफारी ईवी की सबसे बड़ी खासियत इसका फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी हो सकती है। कंपनी इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों लेआउट में पेश कर सकती है। इससे उन ग्राहकों को विकल्प मिलेगा, जो ज्यादा जगह और इलेक्ट्रिक SUV का अनुभव चाहते हैं। अगर टाटा मोटर्स तय समय पर इसे बाजार में उतारती है, तो सफारी ईवी भारतीय इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कंपनी के लिए अहम मॉडल साबित हो सकती है। फिलहाल इसकी कीमत, फीचर्स और आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की ओर से पुष्टि का इंतजार है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें