New MacBook Pro Launch: दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारतीय लैपटॉप बाजार में हलचल मचाते हुए अपनी नई जनरेशन का MacBook Pro लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप लैपटॉप सीरीज में कुछ ऐसे बड़े बदलाव किए हैं, जिनका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। नए मैकिंतोश पोर्टफोलियो में सबसे खास बात Tandem OLED PROLED XDR डिस्प्ले और पहली बार दी गई नेटिव टचस्क्रीन की सुविधा है। साथ ही कंपनी ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम macOS में आईफोन की तरह Dynamic Island फीचर को भी जोड़ दिया है। यह नया लैपटॉप 14-इंच और 16-इंच के दो डिस्प्ले साइज में उपलब्ध होगा, जो एपल की लेटेस्ट और बेहद ताकतवर M5 Pro और M5 Max चिपसेट से लैस हैं।
Variants & Price
14-इंच मॉडल:
- M5 Pro (15-Core CPU / 16-Core GPU / 24GB Memory / 1TB SSD): ₹3,49,900
- M5 Pro (18-Core CPU / 20-Core GPU / 24GB Memory / 2TB SSD): ₹3,87,900
- M5 Max (18-Core CPU / 32-Core GPU / 36GB Memory / 2TB SSD): ₹5,49,900
- M5 Max (18-Core CPU / 40-Core GPU / 48GB Memory / 2TB SSD): ₹6,21,900
16-इंच मॉडल:
- M5 Pro (18-Core CPU / 20-Core GPU / 24GB Memory / 1TB SSD): ₹4,09,900
- M5 Pro (32-Core GPU / 36GB Memory / 2TB SSD): ₹5,89,900
- M5 Max (40-Core GPU / 48GB Memory / 2TB SSD): ₹6,69,900
कंपनी ने इन सभी मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर (Pre-orders) शुरू कर दिए हैं। भारतीय स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी।
Display & Performance क्या है खास?
नया MacBook Pro खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स और हैवी कंप्यूटिंग वर्क करने वाले प्रोफेशन्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
- Display & Connectivity: 14.2-इंच मॉडल में 3024x1986 पिक्सल और 16.2-इंच मॉडल में 3472x2266 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Tandem OLED स्क्रीन मिलती है। यह स्क्रीन 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ProMotion (10Hz से 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट) टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है, जिससे Visual experience काफी स्मूथ हो जाता है।
- Processor & Storage: एपल के नए M5 Pro और M5 Max चिप्स हाई-एंड टास्क को आसानी से हैंडल कर सकते हैं। रैम (यूनिफाइड मेमोरी) को जरूरत के हिसाब से 128GB तक और एसएसडी (SSD) स्टोरेज को 16TB तक कस्टमाइज (Configure) कराया जा सकता है।
Camera, Audio & Connectivity
- Camera and microphone: वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज (Center Stage) कैमरा दिया गया है, जो 'डेस्क व्यू' सपोर्ट और 1080p एचडी रिकॉर्डिंग के साथ आता है। बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो-क्वालिटी का 3-माइक ऐरे दिया गया है।
- Audio: इसमें डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) और स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट के साथ शानदार इन-बिल्ट स्पीकर सिस्टम मिलता है।
- Ports and connectivity: पोर्ट्स के मामले में कंपनी ने कोई कटौती नहीं की है। इसमें 3 थंडरबोल्ट 5 (Thunderbolt 5) यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.1 (HDMI 2.1) पोर्ट, एसडीएक्ससी (SDXC) कार्ड रीडर, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए सेफ MagSafe 3 पोर्ट दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 6.0 मौजूद हैं।
Battery life & charging speed
- 14-इंच मॉडल: इसमें 72.6Wh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 14 घंटे तक लगातार वेब ब्राउजिंग की सुविधा देती है। यह मॉडल 70W या 96W फास्ट पावर एडाप्टर के साथ चार्ज होता है।
- 16-इंच मॉडल: इसमें 100Wh की बड़ी बैटरी दी गई है। M5 Pro प्रोसेसर के साथ यह 24 घंटे और M5 Max के साथ 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 140W का USB-C पावर एडाप्टर और मैगसेफ 3 केबल मिलती है।







