Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Land Fraud: जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी का आरोप, पंडरी थाने में FIR दर्ज Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल Crime News: टेलीग्राम पर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, कांकेर में प्रोफेसर गिरफ्तार Shivpuri News: दो सगी बहनों की मौत से उजड़े परिवार, चार बच्चों ने भी गंवाई जान Codeine Syrup Smuggling: विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, दो-दो लाख का जुर्माना Land Fraud: जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी का आरोप, पंडरी थाने में FIR दर्ज Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार Kawardha News: गायों की मौत से हड़कंप, पशु चिकित्सा विभाग पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › बालोद › Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोप…
Narcotic tablets worth 6 lakh seized in Balod three accused arrested(Image Source: Social Media)
Narcotic tablets worth 6 lakh seized in Balod three accused arrested(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बालोद

 Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Balod Police: ANTF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1,500 नशीली टैबलेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा के भुवनेश्वर से गोलियां लाकर बेचने की फिराक में थे। मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 02:49 PM · 1 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Balod Police: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नशीली दवा की 1,500 टैबलेट बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, टैबलेट को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

 मुखबिर से मिली सूचना, संयुक्त टीम ने की घेराबंदी

 पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और एसडीओपी विनय साहू के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय है। इसी दौरान 27 अक्टूबर को बालोद थाने में पदस्थ निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को सूचना मिली कि तांदुला नदी के किनारे रामघाट मंदिर के पास कुछ लोग बाइक और स्कूटी में नशीली दवाइयां लेकर पहुंचे हैं। बताया गया कि वे इन दवाओं को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई।

1,500 नशीली टैबलेट समेत वाहन और मोबाइल जब्त

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन चावला, आशीष निर्मलकर और किशन बहादुर उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP) की 1,500 टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने जब्त टैबलेट की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी है। दवाइयों के अलावा आरोपियों के कब्जे से नकदी, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये नशीली गोलियां ओडिशा के भुवनेश्वर से लेकर आ रहे थे। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

इस मामले में बालोद थाने में अपराध क्रमांक 0574/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), 1985 की धारा 22(ग) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। जब्त सामग्री और आरोपियों की भूमिका को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने लोगों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने और युवाओं को इससे दूर रखने में सहयोग करने की भी अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें