Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल प…
Raipur Anant Sai Hospital Ayushman Yojana case(Image Source: social media)
Raipur Anant Sai Hospital Ayushman Yojana case(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Chhattisgarh News: रायपुर के अनंत साईं हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 3 दिन में देना होगा जवाब

Chhattisgarh News: रायपुर श्री अनंत साईं हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।भर्ती मरीजों के बेड हेड टिकट नहीं मिलने और रिकॉर्ड में समानता जैसी अनियमितताएं दर्ज की गई हैं। राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 07:58 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। तेलीबांधा के रिंग रोड नंबर-1 स्थित श्री अनंत साईं हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिलने का दावा किया गया है। मामले में राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय जांच दल ने 30 सितंबर को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मरीजों को अस्पताल लाने के तरीके, भर्ती से जुड़े दस्तावेज और डिस्चार्ज रिकॉर्ड में कई ऐसी बातें सामने आईं, जिन पर विभाग ने सवाल उठाए हैं।

 बस में बैठाकर अस्पताल लाने की बात आई सामने

जांच दल ने फोन के माध्यम से 11 मरीजों से संपर्क किया। इनमें से छह मरीजों ने बताया कि उन्हें अलग-अलग समूहों में एजेंट बस में बैठाकर अस्पताल लेकर आए थे। इन मरीजों में रामप्रसाद, दुलना यादव, मंगमोती चौहान, रघुनाथ विशाल, नेत्रन्द सिदार और कंवर सिंह शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संपर्क किए गए तीन मरीजों ने एजेंट का नाम धनिराम यादव बताया। इस जानकारी के आधार पर जांच दल ने आशंका जताई कि मरीजों को एकत्रित कर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एजेंट की भूमिका हो सकती है। 

13 मरीज भर्ती मिले, बेड हेड टिकट नहीं मिले 

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जांच दल को कुल 13 मरीज भर्ती मिले। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन मरीजों के बेड हेड टिकट (BHT) उपलब्ध नहीं थे। अस्पताल में भर्ती मरीजों का यह महत्वपूर्ण रिकॉर्ड होता है, जिसमें इलाज और चिकित्सकीय देखरेख से जुड़ी जानकारियां दर्ज की जाती हैं।
जांच के दौरान मरीजों के दूसरे राज्यों से आने का मामला भी सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती मरीजों में नौ मरीज मध्य प्रदेश के शहडोल से थे। इनमें पार्वती बाई और मुन्नी बाई के नाम शामिल हैं। वहीं, गौरी मेहेर और घना मेहेर समेत पांच मरीज ओडिशा से आए थे। रिपोर्ट में इन परिस्थितियों के आधार पर योजना के तहत अनावश्यक भर्ती और आयुष्मान कार्ड के संभावित दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
जांच रिपोर्ट में डिस्चार्ज किए गए मरीजों के रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है। इसमें बीमारी और भर्ती की अवधि में लगभग पांच दिनों का एक जैसा पैटर्न पाए जाने की बात कही गई है। 
राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अब अस्पताल की ओर से दिए जाने वाले जवाब और जांच रिपोर्ट में दर्ज तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल, इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है। जांच में सामने आए आरोपों पर अस्पताल का पक्ष और नोडल एजेंसी की आगे की कार्रवाई स्पष्ट होने के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह सामने आएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें