Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम तकनीक Apple Airpods 5 Launch: ANC और शानदार साउंड के सा…
Apple AirPods 5 Launch (Image Source - Social Media)
Apple AirPods 5 Launch (Image Source - Social Media)
तकनीक Featured

Apple Airpods 5 Launch: ANC और शानदार साउंड के साथ आए नए ईयरबड्स, जानें कीमत और फीचर्स

Apple Airpods 5 Launch: Apple ने अपने नए AirPods 5 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), पर्सनलाइज्ड Spatial Audio, Siri AI सपोर्ट, IP57 रेटिंग और बेहतर साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
10 Sep 2026, 03:10 PM
नई दिल्ली
Apple Airpods 5 Launch: ऐप्पल ने अपने सबसे लोकप्रिय Audio Device का नया वर्जन AirPods 5 मार्केट में उतार दिया है। कंपनी ने इसे अपने नए iPhone Models के साथ वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। नई पीढ़ी के ये इयरबड्स बेहतर ऑडियो क्वालिटी, पर्सनलाइज्ड 3D साउंड और एडवांस्ड एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) जैसी खूबियों से लैस हैं। अगर आप भी नया ऑडियो डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं AirPods 5 की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी सभी मुख्य बातें:

कितनी है कीमत और कब से शुरू होगी बिक्री ? 

Apple AirPods 5 को वैश्विक स्तर पर 129 डॉलर (लगभग 12,000 रूपए) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे क्लासिक व्हाइट कलर ऑप्शन में ही रखा है। Pre - Order: इयरबड्स की बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है। 
Sale: भारत समेत अन्य बाजारों में इसकी सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। 
Where to buy: ग्राहक इसे ऐप्पल की आधिकारिक वेबसाइट Apple.com, ऐप्पल स्टोर्स और अधिकृत रिटेलर्स से खरीद सकते हैं।

AirPods 5 के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Option Of Two Variants
कंपनी ने इस बार ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसे दो वेरिएंट्स में उतारा है—एक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) के साथ और दूसरा नॉर्मल (Non-ANC) मॉडल।
Better Sound & Adaptive Audio 
नए मॉडल में एडैप्टिव EQ (Adaptive EQ) और Personalized Special Audio का सपोर्ट मिलता है। ऐप्पल का दावा है कि इसका नया ANC सिस्टम पुराने मॉडल के मुकाबले 50 प्रतिशत तक ज्यादा शोर को कम करता है। इसके अलावा, इसमें 'ट्रांसपेरेंसी मोड' और 'एडैप्टिव मोड' दिया गया है, जो माहौल के हिसाब से अपने आप ANC और नॉर्मल साउंड के बीच स्विच कर लेता है।
Siri & Live Translation feature
AirPods 5 में सिरी AI का इंटीग्रेटेड सपोर्ट दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कॉलिंग या बातचीत के दौरान रियल-टाइम में लाइव ट्रांसलेशन (भाषा अनुवाद) करने में सक्षम है।
Controls & water/dust resistance
म्यूजिक और कॉल कंट्रोल के लिए बड्स में Swipe Up और Swipe Down स्टेम कंट्रोल दिए गए हैं। वर्कआउट या बारिश के दौरान सुरक्षा के लिए इसे IP57 Dust and Water Resistance Rating मिली है।
Battery & Charging 
Battery life in ANC mode: एक बार फुल चार्ज करने पर लगातार 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Battery life in non-ANC mode: केस के साथ यह कुल 20 घंटे तक का Playback Time देता है। 
Charging: इसमें Type C (USB-C) पोर्ट के साथ-साथ Wireless Charging का भी सपोर्ट मिलता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें