Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Accident News: पावर हाउस ओवरब्रिज से गिरने पर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस Bilaspur News: दूध, घी और पनीर के सैंपल फेल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Rogbid R5 Smartwatch: 2.4 इंच AMOLED डिस्प्ले, SI…
Rogbid R5 Smartwatch(Image Source: Social Media)
Rogbid R5 Smartwatch(Image Source: Social Media)
तकनीक Featured

Rogbid R5 Smartwatch: 2.4 इंच AMOLED डिस्प्ले, SIM कार्ड और 5MP कैमरा के साथ हुई लॉन्च

Rogbid R5 Smartwatch: 2.4 इंच AMOLED डिस्प्ले, SIM कार्ड सपोर्ट, 5MP कैमरा, GPS और 1,350mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुई है। इसकी कीमत 129.99 डॉलर है और यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

य
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 04:12 PM · 1 मिनट पढ़ने का समय
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rogbid R5 Smartwatch: स्मार्टवॉच के बाजार में Rogbid ने अपना नया मॉडल Rogbid R5 पेश किया है। इस वॉच की खासियत इसका बड़ा AMOLED डिस्प्ले, SIM कार्ड सपोर्ट और 5 मेगापिक्सल कैमरा है। इसकी मदद से यूजर बिना स्मार्टफोन से कनेक्ट किए भी कॉलिंग समेत कई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। GPS सपोर्ट और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाते हैं। Rogbid R5 में Android आधारित सिस्टम दिया गया है। 
कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो स्मार्टफोन पर निर्भर रहे बिना कॉलिंग और दूसरी स्मार्ट सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

Rogbid R5 की कीमत और कलर ऑप्शन

Rogbid R5 की कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 129.99 डॉलर रखी गई है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 11,000 रुपए के आसपास बैठती है। हालांकि, भारत में इसकी वास्तविक कीमत टैक्स, आयात शुल्क और उपलब्धता के आधार पर अलग हो सकती है। यह स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें Cyber Black और Stellar Gold शामिल हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में अधिक जानकारी देखी जा सकती है।

2.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले

Rogbid R5 में 2.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच में स्क्वायर डिस्प्ले दिया गया है। यह 480 x 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में टू-टोन केस मिलता है। इसमें 22mm का स्ट्रैप लगा है जो क्विक रिलीज फीचर के साथ आता है। साथ ही एक लैनयार्ड कनेक्टर लगा है। स्मार्टवॉच को एक पेंडेंट की तरह भी गर्दन में पहना जा सकता है।

SIM कार्ड और स्टैंडअलोन कॉलिंग की सुविधा

Rogbid R5 में W527 चिप लगी है। कंपनी के अनुसार इसमें हेटरोजिनस आर्किटेक्चर लगा है। यह मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स को स्मूदली चला सकती है। स्मार्टवॉच एंड्रॉयड पर रन करती है। यूजर इसे चाहे तो ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकता है। या चाहे तो इसे स्टैंडअलोन सेल्युलर कनेक्टिविटी की मदद से भी अकेले भी इस्तेमाल कर सकता है।

5MP कैमरा और GPS सपोर्ट

स्मार्टवॉच में 5MP का कैमरा दिया गया है। इसमें मल्टी सिस्टम जीपीएस दिया गया है और कम्पास भी है। स्मार्टवॉच में IP67 रेटिंग है जिससे कि यह धूल और पानी से सुरक्षित रहती है। यह कई तरह के हेल्थ फीचर्स को भी सपोर्ट करती है जिसमें स्लीप ट्रैकिंग भी शामिल है। स्मार्टवॉच में 1,350mAh की बैटरी है जो इसे पूरा दिन चला सकती है। कंपनी के अनुसार यह 80 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें