Tata Nexon EV: टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Nexon EV को नण् अवतार में पेश करने की पैयारी कर रही है। इस कार की पहली झलक सामने आ गई है। हाल ही में इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान कार के निचले हिस्से में लगी बैटरी और ऑरेज कलर की हाई-वोल्टेज केबल नजर आ रही थी, जो इसके इलेक्ट्रिक मॉडल होने की पुष्टि करती है। कंपनी अपनी इस नई नेक्सॉन EV को 2027 में आधिकारिक तौर पर मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास मिल सकता है।
• केबल और बैटरी - रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान दिखी गाड़ी में पैसेंजर केबिन के नीचे बैटरी पैक और अगले पहिए के ठीक पीछे ऑरेंज कलर की इलेक्ट्रिक केबल दिखाई दी। ये संकेत बताते हैं कि कंपनी नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक SUV काम कर रही है।
• बेहतर रेंज और एफिशिएंसी - नई बॉडी डिजाइन के साथ टाटा मोटर्स को इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी पैकेजिंग, ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग स्पीड और परफॉर्मेंस को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।
नया लुक, डिजाइन और केबिन स्पेस
• नया बॉडी शेप - 2027 नेक्सॉन EV का रूफलाइन अब पहले से ज्यादा फ्लैट दिखई दी। और वही पीछे का हिस्सा भी पहले की तुलना में अधिक सीधा नजर आया।
• ज्यादा हेडरूम और बूट स्पेस - इस नए डिजाइन की वजह से पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा हेडरूम मिलेगा और कार में सामान रखने के लिए ज्यादा बूट स्पेस भी मिलेगा, जिससे लंबी यात्रा के दौरान सामान रखने में सुविधा मिलेगी।
• व्हील्स और हैंडल्स - इसमें क्लासिक पुल-टाइप डोर हैंडल्स और 5-स्पोक वाले नए अलॉय व्हील्स देखे गए हैं।
मौजूदा Nexon EV की कीमत और रेंज
नई जनरेशन की Nexon EV के लॉन्च से पहले मौजूदा मॉडल भी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए एक विकल्प है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹12.49 लाख से ₹17.89 लाख के बीच बताई गई है। यह दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
• 30 kWh बैटरी पैक - इस वेरिएंट में 127 bhp की पावर और 325 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिलती है।
• 45 kWh बैटरी पैक - इस वेरिएंट में 143 bhp की पावर और 489 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज दी गई है।
कब लॉन्च होगी नई नेक्सॉन EV?
नई जनरेशन की Tata Nexon EV को बाजार में आने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है और इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, लॉन्च की तारीख को लेकर टाटा मोटर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले कंपनी अपने इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में दूसरे नए मॉडल भी शामिल कर सकती है।इनमें Safari EV और हाल ही में लॉन्च हुई Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जो एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसके बाद कंपनी हाल ही में लॉन्च हुई एरिस का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर सकती है।
टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
टाटा मोटर्स भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी अलग-अलग सेगमेंट और बजट के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री करती है। इसके पार्टफोलियो में Tiago EV, Tigor EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV, Harrier EV और Sierra EV जैसे मॉडल शामिल हैं। ये सभी इलेक्ट्रिक अलग-अलग रेंज और फीचर्स के साथ आती हैं। ग्राहक अपने बजट, जरूरत और पसंद के हिसाब से कोई भी इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं।







