Primebook 3 Max: कंपनी ने इसे अपनी तीसरी पीढ़ी की कंप्यूटिंग सीरीज के तहत सितंबर के मध्य में लॉन्च किया था। अब यह लैपटॉप ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने नए मॉडल में पुराने वर्जन की तुलना में बेहतर प्रोसेसर और तेज RAM के साथ कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इसकी शुरुआती कीमत 35,990 रुपए रखी गई है। Primebook 3 Max में 15.6 इंच का Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 250 निट्स तक है।
मैट फिनिश की वजह से स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। लैपटॉप में MediaTek Genio 720 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसमें दो Cortex-A78 कोर 2.6GHz तक और छह Cortex-A55 कोर 2.0GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
8GB RAM और 1TB तक स्टोरेज विस्तार
Primebook 3 Max में 8GB LPDDR5 RAM के साथ 128GB UFS स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि नए प्रोसेसर और तेज RAM के कारण Primebook 3 Max पिछली पीढ़ी के मुकाबले 40 फीसदी तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। इस लैपटॉप में 60.3Wh की बैटरी दी गई है। Primebook के अनुसार, सामान्य इस्तेमाल में यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए 36W USB-C सपोर्ट मौजूद है।
PrimeOS के साथ कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स
Primebook 3 Max को नए PrimeOS के साथ पेश किया गया है। इसमें PrimeOffice नाम का ऑफलाइन-फर्स्ट प्रोडक्टिविटी सूट दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स डॉक्यूमेंट तैयार करने, स्प्रेडशीट पर काम करने और प्रेजेंटेशन बनाने जैसे रोजमर्रा के काम कर सकते हैं। लैपटॉप में चुनिंदा Linux ऐप्स और Linux Terminal का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार यूजर्स VS Code, GIMP, LibreOffice, Firefox, Arduino IDE और Postman जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिस्टम की निगरानी के लिए PrimeSecurity और Task Manager दिए गए हैं। वहीं PrimeX Cloud PC के जरिए Windows सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिलता है। AI से जुड़े कामों के लिए PrimeAGNT फीचर शामिल किया गया है।कनेक्टिविटी और कैमरा
कनेक्टिविटी के लिए Primebook 3 Max में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 दिया गया है। पोर्ट्स में USB-C 3.2, USB-C 2.0, USB-A 3.2 और USB-A 2.0 शामिल हैं। इसके अलावा microSD कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP वेबकैम दिया गया है, जो 30fps पर 1440p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। लैपटॉप में डुअल माइक्रोफोन, स्टीरियो स्पीकर और बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है।
Primebook 3 Max की कीमत और ऑफर्स
Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत 35,990 रुपए है। ग्राहक इसे Amazon, Flipkart और Primebook की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी इसकी बिक्री की जा रही है। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान लैपटॉप पर अतिरिक्त ऑफर्स मिल रहे हैं। Amazon पर फिलहाल करीब 1,500 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध बताया गया है।

