Consumer Electronics News: दिवाली और फेस्टिव सीजन से पहले अगर आप घर के लिए AC, LED TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके बजट को प्रभावित कर सकती है। 1 अक्टूबर 2026 से कई होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, AC की कीमतों में करीब 5 से 8 फीसदी तक और अन्य उपकरणों में 3 से 4 फीसदी तक की वृद्धि हो सकती है। कई कंपनियां पहले ही कीमतों में बदलाव कर चुकी हैं, जबकि कुछ ब्रांड अक्टूबर या नवंबर से नई कीमतें लागू करने की तैयारी में हैं। हालांकि, सभी प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स पर एक जैसी बढ़ोतरी लागू नहीं होगी।
AC की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर संभव
होम अप्लायंसेज सेक्टर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, AC सेगमेंट में सबसे ज्यादा कीमत बढ़ने की संभावना है। कई कंपनियां 1 अक्टूबर से एयर कंडीशनर की कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। कुछ कंपनियों ने पहले ही दाम बढ़ा दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Daikin ने सितंबर के मध्य से AC की कीमतों में करीब 8 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। वहीं Blue Star ने AC और डीप फ्रीजर की कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक वृद्धि की जानकारी दी है। LG और Bosch Home Comfort के AC मॉडल्स में भी लगभग 5 फीसदी तक कीमत बढ़ने की बात सामने आई है।
TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी हो सकते हैं महंगे
सिर्फ AC ही नहीं, बल्कि LED TV, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन खरीदने वालों पर भी इसका असर पड़ सकता है। कंपनियां इन कैटेगरी में करीब 3 से 4 फीसदी तक कीमत बढ़ाने की तैयारी में हैं। Haier ने रूम AC की कीमतों में करीब 5 फीसदी और LED TV व वॉशिंग मशीन की कीमतों में 2 से 3 फीसदी तक बढ़ोतरी की योजना बताई है। वहीं TV निर्माता कंपनी Super Plastronics (SPPL) भी अक्टूबर के बाद टीवी की कीमतों में करीब 7 फीसदी तक इजाफा करने की तैयारी में है।कच्चे माल की बढ़ती की मत बनी वजह
कंपनियों का कहना है कि कीमत बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ा कारण उत्पादन लागत में बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तांबे, स्टील, एल्युमीनियम, प्लास्टिक और अन्य कच्चे माल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। AC निर्माण में तांबे का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में होता है। Haier के अनुसार, पिछले साल तांबे की कीमत जहां करीब 8,000 से 9,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 14,500 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। इसके अलावा माल ढुलाई खर्च और करेंसी में उतार-चढ़ाव का असर भी कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है।
2026 में तीसरी बार बढ़ सकते हैं दाम
साल 2026 में होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों में यह तीसरी बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। Godrej Appliances समेत कई कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी में 5 से 7 फीसदी तक कीमत बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कंपनियों के अनुसार, कुछ ब्रांड अक्टूबर से और कुछ नवंबर से नई कीमतें लागू कर सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि 1 अक्टूबर से सभी दुकानों पर हर सामान तुरंत महंगा हो जाएगा।दिवाली सेल में पुराने स्टॉक का मिल सकता है फायदा
फेस्टिव सीजन में Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बड़ी सेल शुरू होने वाली है। ऐसे में ग्राहकों को नए और पुराने स्टॉक की कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अगस्त और सितंबर में पुराने रेट पर काफी स्टॉक खरीदा है। इसलिए कुछ मॉडल अभी भी पुराने दामों पर उपलब्ध हो सकते हैं। कीमत ब्रांड, मॉडल, रिटेलर और मिलने वाले ऑफर्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। अगर आप AC, TV, फ्रिज या वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो फेस्टिव सेल के दौरान कीमतों की तुलना करके खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

