Flipkart Big Billion Days 2026: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपनी सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2026 से पहले ग्राहकों के लिए Early Bird Deals शुरू कर दी हैं। 24 सितंबर से शुरू हुई इन शुरुआती डील्स में स्मार्टफोन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर जारी किए गए हैं। कंपनी ने फिलहाल कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स की कीमतों का खुलासा किया है, जिनकी शुरुआती कीमत ₹8,999 रखी गई है। इस लिस्ट में Boltt Evo, Realme P4s 5G, AI+ Nova 2 Ultra 5G, Realme P4 5G, Oppo K14 Lite और Infinix Note Edge जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। इन कीमतों में बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट को शामिल किया गया है। वहीं, Flipkart Big Billion Days की मुख्य सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। Flipkart Plus, Flipkart Black और चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access दिया जाएगा।
Boltt Evo और Realme P4s 5G पर शानदार ऑफर
Flipkart Early Bird Deals में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Boltt Evo है। सभी ऑफर्स के बाद इसकी कीमत ₹8,999 बताई गई है। फोन में 6.79 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4GB और 6GB RAM के विकल्प के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+2MP डुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh बैटरी और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
Realme P4s 5G को Early Bird Deal के तहत ₹31,999 में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 8GB/12GB RAM का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP कैमरा दिया गया है। इस फोन की खासियत इसकी 8,000mAh बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।
AI+ Nova 2 Ultra 5G और Realme P4 5G पर ऑफर
AI+ Nova 2 Ultra 5G को Early Bird Deals में ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ 6GB और 8GB RAM का विकल्प दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए फोन में 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Realme का दूसरा मॉडल Realme P4 5G Early Bird Deal में ₹29,999 में उपलब्ध होगा। फोन में 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।Oppo K14 Lite और Infinix Note Edge पर डील
Oppo K14 Lite को Early Bird Deal के तहत ₹15,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.75 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। कैमरा सेटअप में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग और IP64 रेटिंग भी मिलती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। लिस्ट में शामिल आखिरी स्मार्टफोन Infinix Note Edge है, जिसकी Early Bird कीमत ₹23,999 रखी गई है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6,500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित XOS 16 मिलता है।
Flipkart Big Billion Days 2026 कब होगी शुरू?
Flipkart की मुख्य Big Billion Days 2026 Sale 9 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं Flipkart Plus, Flipkart Black और कुछ पात्र ग्राहकों को 8 अक्टूबर से सेल का Early Access मिलेगा। कंपनी ने ग्राहकों के लिए Early Bird Deals पहले ही शुरू कर दी हैं, जिसमें अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमतों और ऑफर्स का खुलासा किया जा रहा है। सेल के दौरान चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा Super.money से पहली ट्रांजैक्शन पर 10% कैशबैक और Flipkart Pay Later के जरिए ₹1 लाख तक क्रेडिट जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों को No-Cost EMI और अन्य पेमेंट ऑफर्स का लाभ भी मिल सकता है। हालांकि, अलग-अलग स्मार्टफोन मॉडल के लिए ऑफर्स और शर्तें अलग हो सकती हैं।

