Oppo A7 Pro Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने यूरोपीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन को इससे पहले सितंबर में चीन में पेश किया गया था। कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है।
Oppo A7 Pro में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और 7,400mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। बैटरी को 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Oppo A7 Pro की कीमत और उपलब्धता
Oppo A7 Pro के 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की यूरोपीय बाजार में कीमत 499 यूरो (करीब 52,000 रुपए) रखी गई है। हालांकि, Oppo Belgium के ऑनलाइन स्टोर पर इस स्मार्टफोन को 70 यूरो की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर 429 यूरो (करीब 44,000 रुपए) हो जाती है। फोन को शाइन टाइटेनियम और सर्फिंग ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फिलहाल इसकी जानकारी यूरोपीय बाजार के लिए सामने आई है।
Oppo A7 Pro के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले और प्रोसेसर: Oppo A7 Pro में 6.57 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ब्राइटनेस की बात करें तो इसकी सामान्य ब्राइटनेस 800 निट्स और पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स तक है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB RAM के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
कैमरा फीचर्स: फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS और ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.9 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है।
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसका अपर्चर f/2.1 है।
बैटरी और चार्जिंग: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,400mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसमें 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा फोन 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
सिक्योरिटी और मजबूती: Oppo A7 Pro को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन की सुविधा दी गई है।
इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी मौजूद हैं।
कनेक्टिविटी और डिजाइन: कनेक्टिविटी के लिए Oppo A7 Pro में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, NFC और GPS का सपोर्ट मिलता है। इसमें BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS नेविगेशन सिस्टम भी दिए गए हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है।












