Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Sony MDR-3R Launch: Walkman वाला पुराना दौर लौटा,…
Sony new headphone (Image Source: Social Media)
Sony new headphone (Image Source: Social Media)
तकनीक

Sony MDR-3R Launch: Walkman वाला पुराना दौर लौटा, नया हेडफोन देख याद आएगा बचपन, जानें कीमत और फीचर्स

Sony MDR-3R Launch: इसमें रेट्रो डिजाइन, USB Type-C कनेक्टिविटी, 23mm ड्राइवर और इनलाइन माइक्रोफोन दिया गया है। इसका वजन करीब 38 ग्राम है। कंपनी ने Stranger Things Edition भी पेश किया है।

क
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 02:04 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sony MDR-3R Launch: Sony ने अपने पुराने Walkman हेडफोन की यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है। कंपनी ने नया Sony MDR-3R पेश किया है, जिसका डिजाइन 1979 में लॉन्च हुए क्लासिक MDR-3 हेडफोन से प्रेरित है। रेट्रो लुक और हल्के वजन के साथ आने वाले इस हेडफोन में अब पुराने ऑडियो जैक की जगह USB Type-C कनेक्टिविटी दी गई है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह वायर्ड हेडफोन है, इसलिए इसे चलाने के लिए न Bluetooth की जरूरत होगी और न ही बैटरी चार्ज करने की।

1979 के क्लासिक डिजाइन की झलक 

MDR-3R को कंपनी ने अपने पुराने MDR-3 मॉडल की यादों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। साल 1979 में Sony के पहले Walkman के साथ पेश किए गए इस हेडफोन की पहचान उसके हल्के और ओपन-ईयर डिजाइन से थी। नए मॉडल में भी इसी पुराने अंदाज को बरकरार रखा गया है। हेडफोन में नीले और नारंगी रंग के ईयर पैड्स दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है। इसके अलावा इसकी पैकेजिंग और यूजर मैनुअल को भी पुराने दौर की याद दिलाने वाला रेट्रो टच दिया गया है।

USB Type-C कनेक्टिविटी और इनलाइन माइक्रोफोन 

नए Sony MDR-3R में USB Type-C कनेक्टर दिया गया है। यह USB Audio Class 1.0 सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी नहीं दी गई है, लेकिन यही इसकी खासियत भी है। यूजर को न पेयरिंग की चिंता करनी होगी और न ही चार्जिंग की। इसके केबल में इनलाइन रिमोट और माइक्रोफोन भी मिलता है। इसकी मदद से म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल करने के साथ फोन कॉल भी रिसीव की जा सकती हैं।

23mm ड्राइवर और सिर्फ 38 ग्राम वजन 

ऑडियो के लिए Sony ने इसमें 23mm ड्राइवर यूनिट्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, इसका साउंड प्रोफाइल पुराने MDR-3 की तकनीकी बनावट से प्रेरित है, जिसमें नेचुरल और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव देने पर ध्यान दिया गया है। इसका ओपन-ईयर डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हेडफोन का वजन करीब 38 ग्राम है। इसमें केबल का वजन शामिल नहीं है।

Stranger Things Edition भी हुआ पेश 

Sony ने इस हेडफोन का एक खास Stranger Things Edition भी पेश किया है। Netflix की लोकप्रिय सीरीज से प्रेरित इस वेरिएंट में लाल और काले रंग के ईयर पैड्स दिए गए हैं। इसके साथ हेडफोन पर Stranger Things का लोगो और स्पेशल डिजाइन वाली पैकेजिंग मिलती है। इस एडिशन का डिजाइन सीरीज के किरदार मैक्स मेफील्ड और Upside Down की थीम से प्रेरित रखा गया है। ऐसे में Stranger Things के प्रशंसकों के लिए यह एक खास कलेक्शन बन सकता है।

Sony MDR-3R की कीमत कितनी है? 

कीमत की बात करें तो Sony MDR-3R को अमेरिका में 59.99 डॉलर यानी करीब 5,600 रूपए में पेश किया गया है। वहीं, कनाडा में इसकी कीमत 99.99 डॉलर रखी गई है। इसके Stranger Things Edition की कीमत अमेरिका में 79.99 डॉलर (करीब 7,500 रूपए) और कनाडा में 129.99 डॉलर है। स्टैंडर्ड मॉडल Sony के ऑनलाइन स्टोर, Amazon और चुनिंदा अधिकृत रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा। हालांकि, भारत में Sony MDR-3R और Stranger Things Edition की लॉन्चिंग, कीमत और बिक्री को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें