Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Honor X9e s Launch: 8560mAh बैटरी और 120Hz AMOLED…
Honor X9e s Launch (Image Source: Social Media)
Honor X9e s Launch (Image Source: Social Media)
तकनीक

Honor X9e s Launch: 8560mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले ने खींचा ध्यान, जानें कीमत और फीचर्स

Honor X9e s Launch: नया स्मार्टफोन Honor X9e s सऊदी अरब में लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.79 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP डुअल रियर कैमरा मिलता है।

क
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 03:56 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Honor X9e s Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने अपना नया फोन Honor X9e s सऊदी अरब के बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED Display, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 8,560mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन तीन दिन तक चल सकता है। आइए जानते हैं Honor X9e s की कीमत और इसके प्रमुख फीचर्स के बारे में।

Honor X9e s की कीमत 

Honor X9e s को फिलहाल सऊदी अरब में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,499 सऊदी रियाल रखी है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 38,000 रुपये होती है। फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Dawn Orange, Glacier White और Midnight Black रंगों में उपलब्ध होगा। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Features & Specifications

Honor X9e s में 6.79 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K Resolution और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स है, जिससे तेज रोशनी में भी डिस्प्ले देखने में आसानी होगी। इसमें 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स की जिम्मेदारी Adreno 810 GPU संभालता है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर काम करता है।

50MP के साथ डुअल रियर कैमरा 

फोटोग्राफी के लिए Honor X9e s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

8,560mAh Battery & 80W Fast Charging

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,560mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल में यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 7.76mm रखी गई है। इसका वजन 196 ग्राम है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें