Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, र…
Raipur land fraud case involving Rs 35 lakh (Image Source: Social Media)
Raipur land fraud case involving Rs 35 lakh (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन

Raipur News: मंदिर हसौद में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन मालिक ने रजिस्ट्री कराने के बजाय जमीन अपनी पत्नी के नाम दान विलेख के जरिए हस्तांतरित कर दी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 01:02 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन बेचने का सौदा करने के बाद खरीदार से 35 लाख रुपए से अधिक की रकम ले ली गई, लेकिन जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो जमीन मालिक गायब हो गया। इस बीच उसकी पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी।   
न्यू राजेंद्र नगर निवासी रजनीकांत सिंह के मुताबिक, ग्राम मुनरेठी के कोटवार रोहित रविदास के जरिए उनकी मुलाकात जमीन मालिक करण मन्नाडे से हुई थी। करण अपनी कृषि भूमि का कुछ हिस्सा बेचना चाहता था। जमीन देखने के बाद दोनों के बीच 790 रुपए प्रति वर्गफुट की दर से सौदा तय हुआ। इसके बाद 14 अक्टूबर 2024 को करीब 6780 वर्गफुट जमीन के लिए विक्रय अनुबंध किया गया। 

दस्तावेज और जमीन की नाप के नाम पर लेते रहे पैसे

शिकायतकर्ता का आरोप है कि तय समय में रजिस्ट्री कराने के बजाय करण अलग-अलग कारण बताकर उससे रकम मांगता रहा। कभी जमीन के दस्तावेज तैयार कराने तो कभी नाप कराने और अन्य जरूरतों का हवाला देकर पैसे लिए गए। खरीदार के अनुसार, 11 जून 2025 तक वह कुल 35 लाख 1 हजार 240 रुपए दे चुका था। इसके बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।  

पत्नी ने पति के लापता होने की दी थी जानकारी

करण से संपर्क नहीं होने पर खरीदार ने जमीन के संबंध में उसकी पत्नी रूखमणी मन्नाडे से जानकारी ली। इस दौरान पत्नी ने बताया कि उसका पति बिना किसी को कुछ बताए घर से चला गया है। उसने 14 जुलाई 2025 को मंदिर हसौद थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। रूखमणी ने कोटवार के माध्यम से खरीदार को भरोसा दिलाया कि पति के वापस आने पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी।  

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पत्नी के नाम कर दी जमीन

बाद में रजनीकांत सिंह ने राजस्व अभिलेखों की जानकारी जुटाई तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। दस्तावेजों के मुताबिक, 6 अगस्त 2025 को करण मन्नाडे ने अपनी पत्नी रूखमणी के नाम दान विलेख के जरिए इकरारनामा वाली जमीन समेत अपनी अन्य जमीन भी हस्तांतरित कर दी थी। पुलिस ने करण को 5 दिसंबर 2025 को दस्तयाब किया था।  

BNS की धाराओं में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

शिकायत की जांच के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने करण मन्नाडे और रूखमणी मन्नाडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 61(2) के तहत 6 नवंबर 2026 को अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अब जमीन के विक्रय अनुबंध, खरीदार की ओर से किए गए भुगतान के साक्ष्य और दान विलेख से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें