Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे म…
Missing child found dead near a river in Ranchi(Image Source: Keertiman Media)
Missing child found dead near a river in Ranchi(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव

Child Death Case: रांची के डोरंडा इलाके में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनव का शव शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला। NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया।

स
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 01:02 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रांची
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Child Death Case: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनव का शव शनिवार सुबह नदी किनारे बरामद किया गया। बच्चे का घर नदी के पास ही स्थित है। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुक्रवार शाम अचानक लापता हुआ था बच्चा

जानकारी के मुताबिक, ढाई साल का अरनव शुक्रवार शाम अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने डोरंडा थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। नदी में तलाश के दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर बच्चे का शव बरामद हुआ।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

बच्चे का शव मिलने की सूचना पर डोरंडा थाना पुलिस और हटिया डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी शोक व्याप्त है।

हादसे की आशंका, अन्य पहलुओं पर भी जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ढाई साल का बच्चा घर से नदी तक कैसे पहुंचा। शुरुआती तौर पर डूबने से हुई घटना की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल बच्चे की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें