Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Mobile Theft: iPhone की चाहत पड़ी भारी, शराब पार्…
iPhone Theft in Shahdol(Image Source: Social Media)
iPhone Theft in Shahdol(Image Source: Social Media)
राष्ट्रीय

Mobile Theft: iPhone की चाहत पड़ी भारी, शराब पार्टी के बहाने युवक को लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mobile Theft: शहडोल में शराब पार्टी का झांसा देकर युवक से iPhone और 22 हजार रुपए चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया मोबाइल और पूरी नकदी बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

स
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 01:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
शहडोल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mobile Theft: महंगा आईफोन हाथ में रखने की चाहत भला किसे नहीं होती, लेकिन जब यह चाहत अपराध की राह पकड़ ले तो अंजाम सलाखों के पीछे पहुंचने के रूप में सामने आता है। शहडोल में आईफोन की दीवानगी का ऐसा ही एक दिलचस्प लेकिन आपराधिक मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक व्यक्ति के हाथ में महंगा आईफोन देखकर उसे अपना निशाना बना लिया। पहले दोस्ती का दिखावा किया, फिर शराब पार्टी का लालच दिया और मौका मिलते ही आईफोन समेत नकदी लेकर चंपत हो गए। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है।

iPhone देखकर बनाई चोरी की योजना

मामले के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र निवासी विकास नागपुर ट्रेन से शहडोल पहुंचे थे। यहां से उन्हें अपने घर बिलासपुर जाना था, इसके लिए वह शहडोल रेलवे स्टेशन पर हाथ में आईफोन लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शहडोल निवासी विकास लोधी और उसका साथी राज जायसवाल सहित  सागर बर्मन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों की नजर विकास नागपुर के महंगे आईफोन पर पड़ी तो उनकी नीयत बदल गई, इसके बाद दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से उन्हें अपने झांसे में लिया और शराब पार्टी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गए। 

iPhone और नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शराब पार्टी के दौरान आरोपियों ने मौका पाकर पीड़ित का आईफोन और कुछ नकदी अपने कब्जे में ले ली और वहां से फरार हो गए। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तीनों आरोपियों विकास लोधी तथा राज जायसवाल को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया आईफोन और नकदी बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कुल मिलाकर महंगे आईफोन का शौक तीन युवकों को इतना भारी पड़ा कि जिस मोबाइल को पाने के लिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना, उसी की वजह से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ गई। 

तीनों आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रहने वाले विकास कोल नागपुर से शहडोल पहुंचे थे, रात में घर जाने का साधन नहीं मिलने के कारण वह रेलवे स्टेशन पर ही रुके हुए थे इसी दौरान तीन आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर शराब पिलाई और रेलवे स्टेशन कॉलोनी के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके पास से आईफोन और 22 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए, पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी गया आईफोन और पूरी 22 हजार रुपए की राशि बरामद कर ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें