Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
W 𝕏 f
होम › खैरागढ़-छुईखदान-गंडई › Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, …
Police action in a case of cyber fraud; two accused arrested(Image Source: Social Media)
Police action in a case of cyber fraud; two accused arrested(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार 

Cyber Fraud: खैरागढ़ में पति-पत्नी के बैंक खातों से 1.86 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम बैंक खातों से निकालकर आगे पहुंचाई जाती थी

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 06:30 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में 1 लाख 86 हजार 600 रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस उत्तराखंड और दिल्ली तक पहुंची, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। एडिशनल एसपी रूपेश कुमार दांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए निकालने और फिर डॉलर में बदलने का नेटवर्क काम कर रहा था। जांच में सामने आया कि कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते और एटीएम कार्ड लिए जाते थे। इन खातों में ठगी की रकम आने के बाद उसे निकाला जाता और आगे दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाया जाता था। इस काम के बदले एक आरोपी रकम का 10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखता था, जबकि दूसरा भारतीय मुद्रा को डॉलर में बदलने का काम करता था।

पति-पत्नी के बैंक खातों से निकले पैसे

 मामले की शुरुआत गातापार थाना क्षेत्र के निवासी राकेश कुमार भोक्ते की शिकायत से हुई। उनके और उनकी पत्नी सावित्री बाई भोक्ते के बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में कुल 1 लाख 86 हजार 600 रुपए  निकाल गए थे। शिकायत में बताया गया कि 16 अगस्त 2026 को राकेश कुमार भोक्ते के आईडीबीआई बैंक, दाउचौरा खैरागढ़ स्थित खाते से 99 हजार रुपए और उनकी पत्नी के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, पाड़ादाह शाखा के खाते से 80 हजार रुपए  निकाले गए। इसके बाद 1 सितंबर 2026 को एचडीएफसी बैंक, खैरागढ़ स्थित खाते से भी 7,600रुपए  निकल गए। शिकायत के आधार पर खैरागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 338/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को बैंक केवाईसी समन्वय पोर्टल से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस की टीम उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के झनकईया थाना क्षेत्र पहुंची। यहां तारादेवी से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तारादेवी ने बताया कि उज्जवल सिंह दानू ने जून 2026 में उनके बैंक खाते लेने के बदले 5 हजार रुपए  देने की बात कही थी। 
इसके बाद पुलिस ने उज्जवल सिंह दानू से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि बैंक खाते में रकम आने का संदेश मिलने के बाद वह बैंक जाकर पैसे निकालता था। निकाली गई रकम का 10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर बाकी राशि सतविंदर सिंह को दे देता था। पुलिस ने उज्जवल के कब्जे से कमीशन के रूप में प्राप्त 10 हजार रुपए नकद और पंजाब एंड सिंध बैंक की जमा पावती की छायाप्रति जब्त की। जांच में अपराध से संबंधित साक्ष्य मिलने के आधार पर उसे 17 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। यहां से 27 वर्षीय सतविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने ठगी से प्राप्त भारतीय मुद्रा को डॉलर में बदलने की बात बताई। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने सतविंदर सिंह को 18 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। 

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

 बैंक खाते से बिना अनुमति पैसे निकल जाते हैं या साइबर ठगी का पता चलता है, तो तुरंत संबंधित बैंक को सूचना दें और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। लेनदेन से जुड़े एसएमएस, बैंक स्टेटमेंट और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें। जल्द शिकायत करने से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें