Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
W 𝕏 f
होम › बलरामपुर-रामानुजगंज › Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जा…
Husband murdered his wife (Image Source: Social Media)
Husband murdered his wife (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बलरामपुर-रामानुजगंज

Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR

Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 05:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले में मृतका की 16 वर्षीय बेटी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है।

टांगी से सिर पर किया वार

आरोप है कि विवाद के दौरान व्यक्ति घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी लेकर वापस आया। इसके बाद उसने पत्नी के सिर के पिछले हिस्से पर कुल्हाड़ी के पासे से वार कर दिया। चोट लगते ही महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। घटना से घबराई बेटी वहां से भाग गई। 

बेटी ने मां को बचाने की कोशिश की

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर में आरोपित घर के बाहर बाड़ी में अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान उसने प्लास्टिक के पाइप से महिला की पिटाई भी की। तभी चर्च से घर लौटी उनकी नाबालिग बेटी ने बीच-बचाव कर पिता को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इस पर वह बेटी को भी मारने के लिए दौड़ा, जिससे डरकर वह सहम गई।

घर लौटने पर मृत मिली मां

कुछ देर बाद बेटी वापस लौटी तो उसकी मां जमीन पर पड़ी थी और कोई हलचल नहीं कर रही थी, परिजनों के अनुसार, बेटी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। शाम को उसका भाई घर पहुंचा। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने मिलकर महिला को बाड़ी से उठाकर घर की परछी में रखा। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की, मृतका की नाबालिग बेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार बताया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें