Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवा…
Husband-wife dispute reaches the police station (Image Source: AI Photo)
Husband-wife dispute reaches the police station (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस

Bilaspur News: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शिक्षक और महिला आरक्षक पत्नी के बीच घरेलू विवाद पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 10:18 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur News: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक और उनकी महिला आरक्षक पत्नी का घरेलू विवाद अब पुलिस के दरवाजे तक जा पहुंचा है। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दूसरी शादी की बात को लेकर भड़का विवाद 

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के तेंदुमुंडी छिपिया निवासी किसन कुमार दिव्य प्राथमिक शाला पथरी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वह फिलहाल महगई में किराए के मकान में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी शकुंतला बंजारे और बच्चे बिलासपुर में रहते हैं। शिकायत के मुताबिक, किसन 26 सितंबर को अपने परिवार से मिलने आए थे। उस समय उनकी सास रोहणी बाई भी घर में मौजूद थीं। आरोप है कि 27 सितंबर की रात करीब दो बजे पत्नी ने किसन से कहा कि वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती और दूसरी शादी करने के लिए तलाक की मांग करने लगी। किसन ने जब तलाक देने से साफ मना किया, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

मारपीट और ट्रैक पर फेंकने की धमकी का आरोप 

शिक्षक का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी और सास ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसे चलाए। पीड़ित का दावा है कि पत्नी ने खुद को रेलवे पुलिस (GRP) में तैनात बताते हुए उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और रेलवे ट्रैक पर फेंकने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पुलिस ने पत्नी शकुंतला बंजारे और सास रोहणी बाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया।

महिला आरक्षक ने पहले कराया था पति पर केस 

इस पूरे मामले में एक मोड़ यह भी है कि किसन की शिकायत से करीब चार दिन पहले उनकी पत्नी ने भी पुलिस से शिकायत की थी। महिला आरक्षक का आरोप था कि उनका पति उनके चरित्र पर शक करता है और इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने उस वक्त महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया था। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायतें मिली हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें