Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Bihar Politics: अनंत सिंह और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी तकरार, जेडीयू में अंदरूनी कलह की चर्चा तेज
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी …
Raigarh POCSO Court Verdict(Image Source: Keertiman Media)
Raigarh POCSO Court Verdict(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

POCSO Court: 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी मनीष सारथी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

य
प्रकाशित: 16 Oct 2026, 04:57 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
POCSO Court: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने 31 वर्षीय आरोपी मनीष सारथी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपी पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बगचबा गांव का निवासी है।
मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

घर से लापता होने के बाद दर्ज कराई शिकायत

घटना 28 जून 2025 की रात की है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। अगली सुबह जब वे उठे, तो उनकी छोटी बेटी घर में नहीं मिली। परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने पुसौर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान परिजनों और अन्य गवाहों के बयान लिए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

पीड़िता के बयान के आधार पर बढ़ीं धाराएं

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को पीड़िता के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में दस्तयाबी पंचनामा तैयार किया गया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनीष सारथी उसे शादी का झांसा देकर घर से ले गया था। इसके बाद उसने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और 87 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ीं।

पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनीष सारथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र साहू की पॉक्सो अदालत में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई और 6,000 रुपए का अर्थदंड लगाया। मामले में विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें