Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang Rape Case: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का …
Arang crime case police action ( Image Source - AI Generated )
Arang crime case police action ( Image Source - AI Generated )
रायपुर संभाग

Arang Rape Case: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला, BNS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Arang Rape Case: छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर BNS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Sep 2026, 04:34 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 07:23 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang Rape Case: आरंग क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को हिरासत में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने आरंग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी किशोर ने उनकी 16 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की गंभीरता और पीड़िता की उम्र को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। 

विभिन्न धाराओं के तहत मामला 
दर्ज पुलिस ने अपराध क्रमांक
419/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है।

बाल न्यायालय में पेश किया गया आरोपी 

मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम ने 13 सितंबर को आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बाल न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत तय प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे रायपुर (माना) स्थित किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के सामने प्रस्तुत किया गया। कानूनी प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए पीड़िता और आरोपी दोनों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विवेचना जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें