Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म …
Raigarh minor rape case accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
Raigarh minor rape case accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
रायगढ़

Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज

Raigarh Crime News: कापू थाना क्षेत्र में नाबालिग से करीब तीन साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पेट में दर्द के बाद अस्पताल पहुंचने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

य
प्रकाशित: 03 Sep 2026, 12:41 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 09:01 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग से लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप है। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से कापू थाने में केस डायरी प्राप्त हुई। इसके आधार पर आरोपी दिनेश एक्का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची पीड़िता

जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की वर्तमान उम्र 18 वर्ष है। 24 अगस्त को उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद परिजन उसे पत्थलगांव के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दिनेश एक्का, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव, पिछले लगभग तीन वर्षों से उसके गांव में स्थित मामा के घर आता-जाता था। इसी दौरान आरोपी ने प्रेम संबंध की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, लगातार संबंध बनाए जाने के कारण वह गर्भवती हुई।

गांव पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कापू थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी और आरोपी दिनेश एक्का को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें