Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप INDIA Alliance Rally: महारैली को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, रामलीला मैदान में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात Murder Case: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रैक्टर चढ़ाने और कुल्हाड़ी के हमले में महिला की मौत Bus Accident: बीजापुर-दुर्ग मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 घायल Raipur Food Department Raid: दूषित मिठाई और ब्रेड पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, कीड़े मिला दूध और ब्रेड पर रेंगते दिखे चूहे Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप INDIA Alliance Rally: महारैली को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, रामलीला मैदान में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात Murder Case: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रैक्टर चढ़ाने और कुल्हाड़ी के हमले में महिला की मौत Bus Accident: बीजापुर-दुर्ग मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 घायल Raipur Food Department Raid: दूषित मिठाई और ब्रेड पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, कीड़े मिला दूध और ब्रेड पर रेंगते दिखे चूहे
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 …
Accused arrested in Durg theft case(Image Source: social media)
Accused arrested in Durg theft case(Image Source: social media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Crime News: डॉक्टर के घर में एक कराेड़ कि चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार

Crime News: दुर्ग के वैशाली नगर में डॉक्टर के सूने मकान से करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 47.64 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड ज्वेलरी और वाहन बरामद किए गए हैं। मामले का मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ फरार।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 11:15 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डॉक्टर के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब एक करोड़ की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरोह का मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों के पास से 47 लाख 64 हजार नकद, सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड ज्वेलरी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित करीब एक करोड़ की संपत्ति बरामद की गई है। मामले की शुरुआत 17 अक्टूबर को हुई, जब डॉक्टर नमिता मित्तल अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। 23 अक्टूबर को वापस लौटने पर उन्हें घर की आलमारी से नकदी और कीमती जेवर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। 
जांच के दौरान पुलिस को राहुल बंसोड़ की भूमिका पर संदेह हुआ। इसके बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सक्रिय हुईं। पुलिस ने गोंदिया और नागपुर से लेकर मिर्जापुर, प्रयागराज और भदोही तक आरोपियों की तलाश की। इसी दौरान उत्तर प्रदेश से प्रदीप कुमार चौधरी को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए गए। आरोपियों ने चोरी का सामान छिपाने के लिए घर के फर्श के नीचे गड्ढा खोद रखा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के कुछ आभूषण भदोही के ज्वेलर्स सोनू जायसवाल को बेचे गए थे। एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, ज्वेलर्स ने खरीदे गए कुछ सोने के आभूषणों को भट्टी में गलाकर उनका स्वरूप बदलने की कोशिश की थी। वहीं, मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ ने चोरी की रकम से दिल्ली में सेकंड हैंड XUV कार खरीदी थी। 

भिलाई पहुंचने पर बदमाशों को लगी पुलिस की भनक 

इस पूरे मामले में सबसे अहम मोड़ तब आया, जब मुख्य आरोपी राहुल चोरी का माल लेने भिलाई पहुंचा। पुलिस को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल चुकी थी और टीम ने घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस की मौजूदगी का अंदेशा होते ही राहुल सुपेला चौक के पास अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने साथियों को इनोवा वाहन से चोरी का सामान लेकर वहां से निकलने के लिए कहा। हालांकि, पुलिस पहले से सतर्क थी। तड़के करीब 3 बजे घेराबंदी कर इनोवा सवार आरोपियों को पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती आभूषण मिले। जांच में चोरी का माल ठिकाने लगाने, छिपाने और आरोपियों को भागने में मदद करने वाले अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद ज्वेलर्स, माल छिपाने वाले परिजनों और फरार आरोपी को वाहन सहित दूसरी मदद पहुंचाने वाले सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ की तलाश में जुटी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें