Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR Fraud Case: प्रिंटिंग दुकान में 22.24 लाख की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर आरोप Cyber Fraud: 39 मिनट में पांच बार ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड से पार हुए 1.96 लाख, साइबर ठगों के नए पैंतरे से हड़कंप Raipur News: जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री से पहले पत्नी के नाम की जमीन Child Death Case: घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला ढाई साल के मासूम का शव Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, य…
Case of robbery of a youth in Champa(Image Source: AI Photo)
Case of robbery of a youth in Champa(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायगढ़

Robbery Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लूट, युवती समेत 7 पर FIR

Robbery Case: रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती के बाद चांपा बुलाकर लूटने का मामला सामने आया है। युवती समेत सात लोगों पर चाकू दिखाकर 39,600 रुपए और सोने की अंगूठी छीनने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 12:49 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Robbery Case: रायगढ़ के एक युवक को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। स्नैपचैट पर पहचान होने के बाद युवती ने उसे मिलने के लिए चांपा बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती और उसके छह साथियों ने युवक को चाकू दिखाकर धमकाया और जमकर मारपीट की। इसके बाद फोन-पे के जरिए 39,600 रुपए अपने खाते में मंगवा लिए। आरोपियों ने युवक की सोने की अंगूठी भी छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर रायगढ़ पुलिस ने युवती समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, रायगढ़ के तुर्कापारा निवासी 23 वर्षीय मनीष वर्मा फोटो फ्रेमिंग का काम करता है। कुछ समय पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के जरिए पीहू उर्फ पूजा नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवती पिछले कई दिनों से मनीष को चांपा आकर मिलने के लिए कह रही थी। इसी के चलते 4 नवंबर को मनीष अपने दोस्त अनुज प्रसाद के साथ कार (CG 13 AR 5738) से चांपा पहुंचा। वहां पीहू से मुलाकात के बाद उसने मनीष से अनुज को किसी ढाबे में छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद तीनों मिशाल ढाबा पहुंचे। अनुज को वहीं छोड़कर मनीष युवती के साथ मड़वा प्लांट के पास चला गया।

आधी रात को कार के पास पहुंचे छह युवक

मनीष के अनुसार, रात करीब 12:20 बजे अचानक छह युवक कार के पास पहुंचे। उनके हाथों में चाकू था। आरोपियों ने उसे कार से बाहर निकाला और हाथ-मुक्कों के साथ बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पैसों की मांग करते हुए उसे धमकाया गया। डर के कारण मनीष ने अपने दोस्त के जीजा से फोन-पे के माध्यम से 39,600 रुपए मंगवाए और आरोपियों को दे दिए। हालांकि, पैसे लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और उसकी उंगली में पहनी सोने की अंगूठी भी छीन ली।

वारदात के वक्त मौके पर मौजूद थी युवती

पीड़ित का आरोप है कि पूरी घटना के दौरान पीहू भी मौके पर मौजूद थी और कार में बैठकर शराब पी रही थी। मनीष के मुताबिक, बाद में उसे पता चला कि युवती भी इस वारदात में शामिल थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कूटी और बाइक से वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद मनीष किसी तरह मिशाल ढाबा पहुंचा और अपने दोस्त अनुज को पूरी घटना बताई। इसके बाद रायगढ़ लौटकर उसने परिवार को जानकारी दी और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर युवती समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 308(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें