Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: अफीम कांड से चर्चा में आए सरपंच पर पुलिस की कार्रवाई, अब पहुंचे जेल Police Station Explosion: पुलिस चौकी में धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल, एटीएस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं Balodabazar News: बालकनी की ग्रिल में उतरा करंट, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल Durg News: अफीम कांड से चर्चा में आए सरपंच पर पुलिस की कार्रवाई, अब पहुंचे जेल Police Station Explosion: पुलिस चौकी में धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल, एटीएस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं Balodabazar News: बालकनी की ग्रिल में उतरा करंट, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Durg News: अफीम कांड से चर्चा में आए सरपंच पर पुल…
Durg Sarpanch Arun Gautam Arrested (Image Source: Social Media)
Durg Sarpanch Arun Gautam Arrested (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Durg News: अफीम कांड से चर्चा में आए सरपंच पर पुलिस की कार्रवाई, अब पहुंचे जेल

Durg News: समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह मार्च 2026 में गांव में अफीम की अवैध खेती का खुलासा करने के बाद चर्चा में आए थे।

य
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 11:37 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का खुलासा कर चर्चा में आए समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम को पुलिस ने एक अलग मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, अरुण गौतम के खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी और उन्हें बाउंड ओवर कराया गया था। इसके बावजूद दोबारा ऐसी गतिविधि सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस इसे बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने पर जेल भेजे जाने की अपनी तरह की पहली कार्रवाई बता रही है।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की शुरुआत समोदा निवासी जितेंद्र देशमुख की लिखित शिकायत से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सरपंच अरुण गौतम ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री साझा की है। शिकायत और अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) दुर्ग से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर पुलगांव थाने में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अरुण गौतम को गिरफ्तार किया। साथ ही, पोस्ट साझा करने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।

बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन का आरोप

पुलिस के अनुसार, अरुण गौतम के खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर की प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। इस कार्रवाई के तहत उन्हें दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की शर्तों का पालन करना था। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने इन शर्तों का उल्लंघन किया। इसके बाद बाउंड ओवर निरस्त करने और जब्ती संबंधी कार्रवाई के लिए एसडीएम न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मार्च में अफीम की अवैध खेती का किया था खुलासा

अरुण गौतम इससे पहले मार्च 2026 में समोदा गांव में सामने आई अफीम की अवैध खेती के मामले को लेकर सुर्खियों में आए थे। गांव के एक खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे मिलने के बाद पूरे प्रदेश में यह मामला चर्चा का विषय बन गया था। इस खेती की जानकारी पुलिस और प्रशासन तक पहुंचाने में सरपंच अरुण गौतम की भूमिका रही थी। उनकी शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी पेश की थी। अब अफीम की अवैध खेती का खुलासा करने वाले उसी सरपंच को एक अलग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें