Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › CG News: दूसरी मंजिल से गिरा युवक, शरीर में घुसी …
SIMS doctors save young mans life (Image Source: Social Media)
SIMS doctors save young mans life (Image Source: Social Media)
बिलासपुर

CG News: दूसरी मंजिल से गिरा युवक, शरीर में घुसी 4 फीट लंबी सरिया, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई जान

CG News: बिलासपुर के सिम्स में डॉक्टरों ने शरीर के आर-पार 4 फीट लंबी लोहे की सरिया घुसे 23 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। युवक कोरबा के दीपका में दूसरी मंजिल से गिरकर सरिया में फंस गया था।

य
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 11:22 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के डॉक्टरों ने एक बेहद गंभीर मामले में जटिल सर्जरी कर 23 वर्षीय युवक की जान बचाई है। दूसरी मंजिल से गिरने के दौरान युवक के शरीर में चार फीट से अधिक लंबी लोहे की सरिया आर-पार हो गई थी। सरिया शरीर के निचले हिस्से से प्रवेश कर पेट और छाती को चीरते हुए बाहर निकल गई थी। ऐसी स्थिति में युवक का बचना बेहद मुश्किल माना जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले की दीपका कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मुकेश कुमार मिस्त्री का काम कर रहा था। 
इसी दौरान दूसरी मंजिल से नीचे गिरने पर वह पहली मंजिल में लगी लोहे की सरिया में फंस गया। सरिया उसके शरीर में मलद्वार के पास से घुसी और पेट व छाती को पार करते हुए बाहर निकल गई। हादसे के बाद परिजनों ने काफी मशक्कत से सरिया को काटा और उसे तत्काल दीपका कॉलोनी के अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स रेफर कर दिया गया।

आंतों के बीच से गुजर रही थी लोहे की सरिया

सिम्स पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति का आकलन करते हुए तत्काल ऑपरेशन का फैसला लिया। जांच में पता चला कि सरिया शरीर के भीतर आंतों के बीच से गुजर रही थी। ऑपरेशन के दौरान किडनी, लीवर और शरीर की प्रमुख रक्तवाहिनियों को नुकसान से बचाना चिकित्सकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। सर्जरी विभाग के डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान पीजी छात्र डॉ. आकांक्षा, डॉ. धनेश्वरी, डॉ. मंजू और डॉ. रजत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिकित्सकों की सावधानी और बेहतर तालमेल से ऑपरेशन सफल रहा और युवक की जान बच गई।

एनेस्थीसिया और नर्सिंग टीम ने भी संभाला मोर्चा

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी में एनेस्थीसिया विभाग और नर्सिंग स्टाफ का सहयोग भी अहम रहा। विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति के नेतृत्व में एनेस्थीसिया टीम ने ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखा। टीम में डॉ. अर्पणा मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे। वहीं नर्सिंग स्टाफ से दीपिका, कौशिक और मणिशंकर सहित अन्य कर्मचारियों ने ऑपरेशन के दौरान जरूरी सहयोग दिया।

डॉक्टरों के बेहतर तालमेल से मिली सफलता

सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि युवक के शरीर के आर-पार लंबी लोहे की सरिया का होना बेहद गंभीर और चुनौतीपूर्ण मामला था। ऐसे मामलों में केवल सर्जरी ही नहीं, बल्कि एनेस्थीसिया और नर्सिंग टीम का समन्वय भी काफी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, चिकित्सकों की विशेषज्ञता और समय पर लिए गए फैसलों की वजह से युवक की जान बचाना संभव हो पाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें