Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था Patwari Strike: गरमाई सियासत, सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, धान खरीदी पर भी मंडराया संकट Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था Patwari Strike: गरमाई सियासत, सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, धान खरीदी पर भी मंडराया संकट Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त,…
884 kg of cannabis seized (Image Source: Keertiman Media)
884 kg of cannabis seized (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद

Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में पुलिस ने पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, जहां पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत कुल सात आरोपियों को पकड़ा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 10:08 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटों के भीतर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है। कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 884 किलो 410 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जगदलपुर में सबसे बड़ी खेप बरामद: ओडिशा से आ रही थी पिकअप 

ताजा मामला 5 नवंबर का है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 476 किलो 500 ग्राम गांजा पकड़ा। जब्त किए गए इस माल की कीमत 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपए है। तस्कर इस अवैध खेप को ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे। हैरानी की बात यह है कि मुख्य वाहन से पहले एक बाइक पर सवार बदमाश रास्ते की निगरानी (पायलेटिंग) कर रहे थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक सवारों और पिकअप में बैठे लोगों समेत कुल 7 आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं।

कैसे बिछाया गया जाल? 

बोधघाट थाना पुलिस को सुबह-सुबह मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप (नंबर CG 17 KL 0411) में भारी मात्रा में गांजा भरकर कुछ तस्कर ओडिशा से कुरंदी के रास्ते जगदलपुर की तरफ आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर तुरंत विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने ग्राम अड़ावाल रेलवे फाटक के पास बैरिकेडिंग कर घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद एक लाल रंग की बाइक पर दो युवक आए, जो पिकअप के आगे-आगे रास्ता साफ करते चल रहे थे। उनके ठीक पीछे संदिग्ध पिकअप भी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ से घिर जाने के कारण वे बच नहीं सके।

15 बोरियों में छिपाकर रखा था गांजा 

पिकअप की जब तलाशी ली गई, तो अंदर रखी 15 बोरियों से कुल 476.5 किलो गांजा निकला। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने कानून की आँखों में धूल झोंकने के लिए गांजे को बेहद करीने से बंडलों में पैक किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी इस अवैध परिवहन से जुड़ा एक भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सके।

ओडिशा के मलकानगिरी से जुड़ा है नेटवर्क

पकड़े गए सभी आरोपी पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कोरकोंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोंटामाड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने जिन बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम हैं:

  • भगवान पांगी (25)

  • घासी खिलो (21)

  • चित्रसेन गल्लोरी (22)

  • रोहणी गल्लोरी (27)

इनके अलावा 3 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से गांजा और दोनों वाहनों (पिकअप और ओडिशा नंबर की बाइक OD 30 B 6256) के अलावा 6 मोबाइल फोन और 1500 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जगदलपुर की विशेष एनडीपीएस अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

2 दिन में 3 बड़ी चोट 

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले कांकेर के गढ़िया पहाड़ के पास पुलिस को गांजे से भरी 70 बोरियां लावारिस हालत में मिली थीं, जिन्हें तस्कर पुलिस को देखकर छोड़कर भाग निकले थे। वहीं, केशकाल में भी एक कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद कर राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। एएसपी सुखनंदन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें